News
Amitabh Bachchan has cancelled his famous Sunday meet ritual due to Coronavirus Outbreak | संक्रमण के डर ने तोड़ी 37 साल पुरानी परंपरा, अमिताभ ने कहा- संडे का दर्शन जलसा पे कैंसिल है कृपया कोई वहां जमा न हों

दैनिक भास्कर
Mar 15, 2020, 01:28 PM IST
बॉलीवुड डेस्क. मुंबई में हर रविवार अमिताभ बच्चन के घर के बाहर होने वाली संडे मीट रद्द कर दी गई है। इस बात की जानकारी अमिताभ ने ट्विटर पर शेयर की है। उन्होंने लिखा है- संडे का दर्शन जलसा पे कैंसल है कृपया कोई वहां जमा ना हों। यह कदम उन्होंने अपने फैन्स को कोरोना वायरस के संक्रमण से रोकने के लिए उठाया है।
अमिताभ ने इस ट्वीट में फैन्स से अपील की है – सभी शुभचिंतकों से प्रार्थना है कि वे आज शाम को जलसा गेट पर न आएं। संडे मीट के लिए मैं नहीं आ रहा हूं। सावधानी अपनाएं। सुरक्षित रहें। संडे का दर्शन जलसा पे कैंसिल है, कृपया कोई वहां जमा न हों आज शाम को। सुरक्षित रहें।
37 साल से चल रहा सिलसिला : अमिताभ हर संडे होने वाली फैन्स मीट की तस्वीरें अपने ब्लॉग और सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। खुद अमिताभ ने बताया था कि यह सिलसिला 1982 से शुरू हुआ है, जो बिना किसी रुकावट के लगातार चल रहा है। लेकिन इस सिलसिले को कोरोना के डर ने तोड़ दिया। बिग बी सोशल मीडिया पर पिछले कई दिन से लगातार कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जागरुकता फैला रहे हैं।
T 3468 – Concerned about the COVID 19 .. just doodled some lines .. in verse .. please stay safe .. 🙏 pic.twitter.com/80idolmkRZ
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 12, 2020
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की मौजूदा स्थिति : गौरतलब है कि अब तक महाराष्ट्र में कुल 31 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। राज्य सरकार के मुताबिक पुणे और आसपास के क्षेत्र में 15, मुंबई में 8, नागपुर में 4, यवतमाल में 2, ठाणे और अहमदनगर में 1-1 मामलों की पुष्टि हुई है।
Source link
-
Insurance3 years ago
Max Life Insurance Online Premium Receipt
-
News3 years ago
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, सीबीआई जांच कराने की मांग
-
Web Series4 years ago
BOSS Baap of Special Services Review | Cast | Trailer In Hindi | Web Series |
-
Songs Lyrics4 years ago
I Been That Lyrics In Hindi | ई हैवे बीन डट Lyrics | Emiway x Dax
-
Movies3 years ago
Chhichhore (2019) | Chhichhore Movie | Chhichhore Bollywood Movie Cast & Crew, Release Date, Review, Photos, Videos – Movieskhabar
-
News3 years ago
Neha dhupia addresses roadies revolution controversy | रोडीज में दिए बयान पर बढ़ा विवाद तो नेहा धूपिया ने लिखी पोस्ट, ‘मेरे पिता का व्हाट्सएप गालियों से भर गया है’
-
Movies3 years ago
The Zoya Factory Movie Story In Hindi | Release Date, Cast, Crew, Trailer, Review
-
Movies3 years ago
Baaghi 3 Song Dus Bahane 2.0: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इस बदमाश गाने में गर्मी बढ़ाते हैं