News
Anupam Kher; Bollywood Anupam Kher Returns To Mumbai From New York Latest News Updates On Maharashtra Coronavirus (COVID-19) Cases Rise | अमेरिका से लौटे अनुपम खेर, एयरपोर्ट का वीडियो शेयर कर लिखा- भारत एक उदाहरण सेट कर रहा है

दैनिक भास्कर
Mar 20, 2020, 07:05 PM IST
बॉलीवुड डेस्क. अमेरिका में चार महीने रहने के बाद एक्टर अनुपम खेर की भारत वापसी हो गई। वे शुक्रवार दोपहर को मुंबई लौटे और वापसी के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एयरपोर्ट का एक वीडियो शेयर किया। जिसके जरिए उन्होंने वहां ड्यूटी कर रहे अधिकारियों की तारीफ की और साथ ही ये भी बताया कि संकटों से निपटने के मामले में भारत दुनिया के सामने एक उदाहरण स्थापित कर रहा है। इस वीडियो में अनुपम के चेहरे पर मास्क लगा नजर आया।
वीडियो शेयर करते हुए अनुपम ने लिखा, ‘आखिरकार चार महीने के बाद न्यूयॉर्क से मुंबई वापसी हो गई। ये देखकर बहुत खुशी हुई कि हवाई अड्डे पर हमारे अधिकारी कितनी सख्ती लेकिन विनम्रता और सक्षमता के साथ #कोरोना की स्थिति से निपट रहे हैं। भारत वास्तव में एक उदाहरण पेश कर रहा है कि संकटों से कैसे निपटना चाहिए। अधिकारियों और लोगों पर गर्व है। जय हो।’
इसके अलावा वीडियो में कमेंट्री करते हुए उन्होंने बताया, ‘चाहे आप जानेमाने व्यक्ति हो या आम नागरिक यहां सबके साथ एक जैसा व्यवहार हो रहा है। यहां की साफ सफाई और व्यवस्थाएं बहुत शानदार हैं। अच्छी बात है कि लोग भी नियमों का पालन कर रहे हैं।’
अमेरिकी टीवी सीरीज में काम कर रहे अनुपम
अनुपम बीते चार महीनों से अमेरिका में थे, जहां वे एनबीसी चैनल पर प्रसारित हो रही टेलीविजन सीरीज और मेडिकल ड्रामा ‘न्यू एम्स्टर्डम’ में काम कर रहे थे। इस सीरीज में अनुपम न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के प्रमुख डॉक्टर विजय कपूर का किरदार निभा रहे हैं। हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि वे भारत किस वजह से आए हैं।
खेर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इस वीडियो को शेयर किया
Source link
-
Insurance3 years ago
Max Life Insurance Online Premium Receipt
-
News3 years ago
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, सीबीआई जांच कराने की मांग
-
Web Series4 years ago
BOSS Baap of Special Services Review | Cast | Trailer In Hindi | Web Series |
-
Songs Lyrics4 years ago
I Been That Lyrics In Hindi | ई हैवे बीन डट Lyrics | Emiway x Dax
-
Movies4 years ago
Chhichhore (2019) | Chhichhore Movie | Chhichhore Bollywood Movie Cast & Crew, Release Date, Review, Photos, Videos – Movieskhabar
-
News4 years ago
Neha dhupia addresses roadies revolution controversy | रोडीज में दिए बयान पर बढ़ा विवाद तो नेहा धूपिया ने लिखी पोस्ट, ‘मेरे पिता का व्हाट्सएप गालियों से भर गया है’
-
Movies4 years ago
The Zoya Factory Movie Story In Hindi | Release Date, Cast, Crew, Trailer, Review
-
Movies4 years ago
Baaghi 3 Song Dus Bahane 2.0: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इस बदमाश गाने में गर्मी बढ़ाते हैं