News
Bhagyashree revealed she and husband Himalay Dasani were separated for one and half years | डेढ़ साल के लिए पति से अलग हो गई थीं भाग्यश्री, बोलीं- वह दौर याद कर आज भी डर जाती हूं

Dainik Bhaskar
Feb 28, 2020, 06:56 AM IST
बॉलीवुड डेस्क. अभिनेत्री भाग्यश्री का कहना है कि करीब डेढ़ साल के लिए उनका पति हिमालय दासानी से अलगाव हो गया था। उनके मुताबिक, बाद में दोनों का पैचअप हो गया था, लेकिन आज भी वे उस दौर को याद कर डर जाती हैं। 51 साल की एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है, जिसमें वे अपनी यह कहानी बयां कर रही हैं।
‘वो अहसास अब भी डराया है’
बकौल भाग्यश्री, “जी हां हिमालयजी मेरे पहले प्यार थे और हां मैंने उनसे शादी की। लेकिन एक अरसा ऐसा था बीच में, जब हम जुदा हो गए थे। फिर मुझे अहसास हुआ कि अगर वे जिंदगी में नहीं आए होते और मेरी किसी और से शादी हो गई होती तो क्या होता? यह मुझसे उस अवस्था में ले गया था। क्योंकि एक वह दौर था, जब हम डेढ़ साल तक साथ नहीं थे। वो अहसास अभी भी याद आता है तो डर लगता है।”
मंदिर में की थी भाग्यश्री ने शादी
1989 में डायरेक्टर सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली भाग्यश्री हिमालय से तब पहली बार मिली थीं, जब वे स्कूल में पढ़ाई कर रही थीं। उनके पैरेंट्स ने विरोध किया था, लेकिन वे नहीं मानीं। भाग्यश्री ने पैरेंट्स, सलमान खान और कुछ क्लोज फ्रेंड्स की मौजूदगी में मंदिर में हिमालय से शादी कर ली थी। दोनों के दो बच्चे हैं बेटा अभिमन्यु और बेटी अवंतिका। अभिमन्यु 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ से बॉलीवुड डेब्यू कर चुके हैं।
Source link
-
Insurance3 years ago
Max Life Insurance Online Premium Receipt
-
News3 years ago
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, सीबीआई जांच कराने की मांग
-
Web Series4 years ago
BOSS Baap of Special Services Review | Cast | Trailer In Hindi | Web Series |
-
Songs Lyrics4 years ago
I Been That Lyrics In Hindi | ई हैवे बीन डट Lyrics | Emiway x Dax
-
Movies4 years ago
Chhichhore (2019) | Chhichhore Movie | Chhichhore Bollywood Movie Cast & Crew, Release Date, Review, Photos, Videos – Movieskhabar
-
News3 years ago
Neha dhupia addresses roadies revolution controversy | रोडीज में दिए बयान पर बढ़ा विवाद तो नेहा धूपिया ने लिखी पोस्ट, ‘मेरे पिता का व्हाट्सएप गालियों से भर गया है’
-
Movies4 years ago
The Zoya Factory Movie Story In Hindi | Release Date, Cast, Crew, Trailer, Review
-
Movies3 years ago
Baaghi 3 Song Dus Bahane 2.0: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इस बदमाश गाने में गर्मी बढ़ाते हैं