News
Bollywood #MeToo | Hollywood Producer Harvey Weinstein Convicted, Could be sentenced to 29 years; Bollywood MeToo Candidates Alok Nath, Kailash Kher, Sajid Khan, Anu Malik | हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे को हो सकती है 29 साल की सजा, लेकिन बॉलीवुड में ज्यादातर आरोपियों को क्लीन चिट मिली

Dainik Bhaskar
Feb 25, 2020, 06:31 PM IST
बॉलीवुड डेस्क. हॉलीवुड फिल्ममेकर हार्वे विंस्टीन पर #MeToo के आरोप सिद्ध हो गए हैं। न्यूयॉर्क कोर्ट ने उसे अपनी पूर्व असिस्टेंट मिरियम हाले के सेक्शुअल असॉल्ट और अभिनेत्री जेसिका मान के दुष्कर्म का दोषी ठहराया है। उसे 29 साल की सजा हो सकती है। हार्वे पर #MeToo कैंपेन के तहत 80 से ज्यादा महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इसके करीब एक साल बाद इस अभियान की शुरुआत बॉलीवुड में हुई और कई बड़ी हस्तियां घेरे में आईं। लेकिन ज्यादातर को क्लीन चिट मिल गई और एक साल के अंदर अभियान भी ठंडा पड़ गया।
बॉलीवुड में मीटू का पहला मामला
-
- कब सामने आया : अक्टूबर 2018
- किसने किस पर आरोप लगाया : तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर
क्या था आरोप: एक्ट्रेस ने कहा था कि 2008 में फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के एक गाने की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी। तनुश्री ने यह आरोप भी लगाया था कि नाना ने फिल्म में उनके साथ एक इंटिमेट सीन की मांग की थी।
केस का क्या हुआ: मुंबई पुलिस ने 8 महीने बाद सबूतों के अभाव का हवाला देते हुए अदालत के सामने बी-समरी रिपोर्ट पेश की। हालांकि, तनुश्री ने अदालत में केस फिर से खुलवा दिया, जिसकी पहली सुनवाई इसी साल जनवरी में हो चुकी है। -
ये बड़े नाम भी घेरे में आए
- किस पर आरोप लगा : आलोक नाथ
- किसने लगाया था आरोप : राइटर-प्रोड्यूसर विनता नंदा
क्या था आरोप : विनता ने संस्कारी बाबूजी के नाम से मशहूर आलोक नाथ पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। उन्होंने फेसबुक अपना दर्द बयां करते हुए लिखा था कि एक दिन आलोक नाथ उन्हें घर छोड़ने गए और शराब पिलाकर उनका बलात्कार किया।
केस का क्या हुआ : आलोक नाथ के खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज की गई। केस अदालत पहुंचा और उन्हें जमानत मिल गई। कोर्ट ने कहा था कि आलोक नाथ पर झूठे, दुर्भावनापूर्ण और काल्पनिक आरोपों के आधार पर केस दर्ज किया गया। बाद में आलोक ने विनता पर 1 रुपए का मानहानि का केस दर्ज कराया था। -
- किस पर आरोप लगा : सुभाष घई
- किसने लगाया था आरोप: एक्ट्रेस कैट शर्मा
क्या था आरोप : कैट ने शोमैन के नाम से मशहूर फिल्ममेकर सुभाष घई पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। सोशल मीडिया पर बताया था कि सुभाष घई ने उन्हें जबर्दस्ती किस किया और बॉडी मसाज देने के लिए जोर डाला था।
केस का क्या हुआ : कैट ने पुलिस में शिकायत तो दर्ज करा दी थी, लेकिन एक महीने के अंदर ही वापस ले ली थी। उन्होंने मुंबई पुलिस से कहा था कि वे मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहतीं। क्योंकि वे सिर्फ अपनी बीमार मां का ख्याल रखना चाहती हैं। -
- किस पर आरोप लगा : सिंगर कैलाश खेर
- किसने लगाया था आरोप : एक पत्रकार, सिंगर सोना महापात्रा
क्या था आरोप : पत्रकार ने अपनी ट्विटर पोस्ट में कहा था कि इंटरव्यू के बहाने कैलाश ने उसकी जांघ पर हाथ रखा था। सोना महापात्रा ने भी खेर पर यही आरोप लगाया था। उनके मुताबिक, एक टूर के दौरान कैलाश ने उन्हें अकेले में मिलने के लिए भी बुलाया था।
केस का क्या हुआ : कैलाश ने पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार के लिए माफी मांग ली थी। केस सोशल मीडिया तक ही सीमित रह गया। -
- किस पर आरोप लगा : डायरेक्टर विकास बहल
- किसने लगाया था आरोप : विकास की प्रोडक्शन कंपनी फैंटम फिल्म्स की एक महिला कर्मचारी
क्या था आरोप : महिला का कहना था कि 2015 में फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ के प्रमोशनल टूर के दौरान गोवा में विकास ने उसका सेक्शुअल हैरेसमेंट किया था। उस वक्त विकास नशे की हालत में थे।
केस का क्या हुआ : फैंटम में उनके सहयोगियों अनुराग कश्यप, मधु मंतेना और विक्रमादित्य मोटवाने ने कंपनी के विघटन का फैसला लिया था। ऋतिक ने ‘सुपर 30’ में उन्हें क्रेडिट देने से मना कर दिया था। हालांकि, बाद में महिला कोर्ट में पेश होने को तैयार नहीं हुई और विकास को क्लीन चिट मिल गई। उन्हें ‘सुपर 30’ में डायरेक्टर के तौर पर क्रेडिट भी दिया गया था। -
- किस पर आरोप लगा : डायरेक्टर साजिद खान
- किसने लगाया था आरोप : पूर्व असिस्टेंट डायरेक्टर और एक्ट्रेस सलोनी चोपड़ा
क्या था आरोप : सलोनी ने आरोप लगाया था कि साजिद ने उनसे बिकिनी फोटो मांगे थे। कई बार गलत जगह छुआ और भद्दे कमेंट्स भी किए थे। सलोनी के बाद कुछ और महिलाओं ने भी साजिद पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे।
केस का क्या हुआ: सितंबर 2019 में इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन (आईएफटीडीए) ने उन पर एक साल का प्रतिबंध लगा दिया।
-
- किस पर आरोप लगा : म्यूजिक कम्पोजर अनु मलिक
- किसने लगाया था आरोप : सिंगर सोना महापात्रा, श्वेता पंडित, नेहा भसीन
क्या था आरोप : सोना महापात्रा ने आरोप लगाया था कि एक बार अनु ने उन्हें रात में मिलने के लिए बुलाया था। वहीं, श्वेता पंडित के मुताबिक, अनु ने उस वक्त उनका यौन शोषण किया था, जब वे महज 15 साल की थीं और स्कूल में पढ़ाई कर रही थीं। नेहा भसीन ने कहा था कि जब वे 21 साल की थीं, तब उन्हें अनु मलिक से बचकर भागना पड़ा था।
केस का क्या हुआ : जनवरी 2020 में राष्ट्रीय महिला आयोग ने सबूतों के अभाव में मलिक को क्लीन चिट दे दी। -
मीटू के ये केस भी सोशल मीडिया तक सिमटे
किस पर आरोप किसने आरोप लगाया एक्टर पीयूष मिश्रा एक्ट्रेस केतकी जोशी डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता एक्टर जुल्फी सैयद महिला फोटो पत्रकार कॉमेडियन वरुण ग्रोवर कॉलेज में उनकी जूनियर प्रोड्यूसर गौरांग दोषी एक्ट्रेस फ्लोरा सैनी सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य एक फ्लाइट अटेंडेंट अभिनेता रजत कपूर जर्नलिस्ट संध्या मेनन कॉमेडियन उत्सव चक्रवर्ती स्क्रिप्ट राइटर महिमा कुकरेजा प्रोड्यूसर विपुल शाह एक्ट्रेस एलनाज नरोजी एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी पूर्व मिस इंडिया निहारिका सिंह
Source link
-
Insurance3 years ago
Max Life Insurance Online Premium Receipt
-
News3 years ago
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, सीबीआई जांच कराने की मांग
-
Web Series4 years ago
BOSS Baap of Special Services Review | Cast | Trailer In Hindi | Web Series |
-
Songs Lyrics4 years ago
I Been That Lyrics In Hindi | ई हैवे बीन डट Lyrics | Emiway x Dax
-
Movies3 years ago
Chhichhore (2019) | Chhichhore Movie | Chhichhore Bollywood Movie Cast & Crew, Release Date, Review, Photos, Videos – Movieskhabar
-
News3 years ago
Neha dhupia addresses roadies revolution controversy | रोडीज में दिए बयान पर बढ़ा विवाद तो नेहा धूपिया ने लिखी पोस्ट, ‘मेरे पिता का व्हाट्सएप गालियों से भर गया है’
-
Movies3 years ago
The Zoya Factory Movie Story In Hindi | Release Date, Cast, Crew, Trailer, Review
-
Movies3 years ago
Baaghi 3 Song Dus Bahane 2.0: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इस बदमाश गाने में गर्मी बढ़ाते हैं