News
Bollywood News In Hindi : 10 films that have been made on the virus-induced epidemic, again in the trend | 10 ऐसी फिल्में जो बनी हैं वायरस से फैली महामारी पर, फिर से ट्रेंड में आईं

दैनिक भास्कर
Mar 15, 2020, 05:00 AM IST
हॉलीवुड डेस्क. दुनियाभर में कोरोनावायरस का कहर जारी है। कई बड़े देशों में इमरजेंसी जैसे हालात हैं। हालांकि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए यह नया नहीं है। फिल्ममेकर्स कई बार अपनी स्क्रिप्टस जरिए दर्शकों के लिए बड़े पर्दे पर यह माहौल तैयार कर चुके हैं।
बड़े पर्दे पर दिखाई गई महामारी
-
ब्लाइंडनेस 2008
1995 में आई नॉवेल पर आधारित ‘ब्लाइंडनेस’ अंग्रेजी थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में व्हाइट सिकनेस महामारी को दिखाया गया है। इस फिल्म की कहानी भी कई मायनों में कोरोनावायरस से मिलती जुलती है। फिल्म में पहले एक व्यक्ति को अचानक दिखना बंद हो जाता है इसके बाद उसका इलाज कर रहा डॉक्टर भी अपनी आंखें खो देता है। कहानी के अनुसार यह परेशानी दुनियाभर में फैल जाती है। फिल्म में जूलियन मूर और मार्क रफेलो जैसे दिग्गज एक्टर्स लीड रोल में हैं।
-
कॉन्टेजियन 2011
स्टीवन सोडरबर्ग के निर्देशन में बनी ‘कॉन्टेजियन’ को कोराना की महामारी को दिखाती हुई सबसे सफल फिल्म माना जा रहा है। कोरोना के सामने आते ही यह फिल्म भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी थी। कहानी के अनुसार लीड एक्ट्रेस ग्वेनेथ पॉल्ट्रो एक अंजान बीमारी के साथ ट्रिप से लौटती है। इसके कुछ दिन बाद ही उसकी मौत हो जाती है। बाद में उसके बेटे की मौत भी इसी अंजान बीमारी के कारण होती है। खाली एयरपोर्ट्स, सड़कें जैसी फिल्म के कई सीन दुनिया के हालातों को दिखाते हैं। ग्वेनेथ के अलावा फिल्म में केट विंसलेट, मैट डेमन, जूड लॉ जैसे बड़े स्टार्स ने काम किया था।
-
चिल्ड्रन ऑफ मैन 2006
ऑस्कर विजेता डायरेक्टर अल्फॉन्जो कुरोन की फिल्म ‘चिल्ड्रन ऑफ मैन’ में साल 2027 की हालात दिखाए गए थे। कहानी के अनुसार 18 साल से अनजान कारणों के चलते दुनिया में कोई भी इंसान प्रजनन नहीं कर पा रहा है। इस कारण से दुनिया में इंसान खत्म होने की कगार पर हैं। फिल्म में क्लाइव ओवन, माइकल कैन अहम भूमिका में हैं। 2007 में फिल्म को तीन कैटेगरी में ऑस्कर के लिए नॉमिनेशन मिला था।
-
द थॉ 2009
फिल्म आर्कटिक रिसर्च सेंटर पर काम कर रहे चार इकोलॉजी रिसर्च स्टूडेंट्स की कहानी है। उन्हें पता लगता है कि दुनिया को ग्लोबल वॉर्मिंग के कारण बर्फ पिघलने से खतरा नहीं है। स्टूडेंट्स पाते हैं कि पिघलती हुई बर्फ में पैरासाइट भी जमा हुआ है, जो दुनिया में महामारी फैला सकता है। फिल्म में वेल किल्मर ने अहम भूमिका निभाई थी।
-
पोन्टीपूल 2008
ऑन्टारियो के पोन्टीपूल में एक रेडियो जॉकी ग्रांट मैजी अपने सुनने वालों को एक वायरस के बारे में चेतावनी देता है। पूरे शहर में फैल चुके इस वायरस के कारण लोग जॉम्बी में बदलते जा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन ब्रूस मैकडॉनल्ड ने किया था।
-
क्वारंटाइन 2008
कुछ पत्रकारों के लॉस एंजेलिस में फायर क्रू के साथ रात में काम करने के लिए कहा जाता है। इस दौरान वे एक इमरजेंसी कॉल के बाद एक अपार्टमेंट तक पहुंचते हैं, जहां पहले से ही पुलिस मौजूद होती है। सभी को बाद में पता चलता है कि बिल्डिंग में अंजान वायरस से पीड़ित एक महिला मौजूद है। फिल्म का डायरेक्शन जॉन एरिक डॉडल ने किया था।
-
आउटब्रैक 1995
वुल्फगैंग पीटरसन निर्देशित इस फिल्म में बंदरों से फैले एक वायरस की कहानी दिखाई गई थी। अफ्रीकन रेन फॉरेस्ट से लाए गए बंदरों की वजह से फैले वायरस से बचाव के लिए वैज्ञानिक मेहनत करते हैं। फिल्म में केविन स्पेसी, मॉर्गन फ्रीमैन, डस्टिन हॉफमैन जैसे बड़े एक्टर्स ने काम किया था।
-
द एंड्रोमेडा स्ट्रेन 1971
एरिजोना टाउन के नजदीक एक सैटेलाइट क्रैश हो जाती है। इस एक्सीडेंट के बाद इलाके के लोग अचानक मर जाते हैं। वैज्ञानिकों का समूह सैटेलाइट के जरिए धरती पर पहुंचे वायरस से लड़ने की कोशिश करते हैं। 1972 में फिल्म को दो ऑस्कर कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था।
-
पेनडैमिक 2016
जॉन सूट्स डायरेक्टेड ‘पेनडैमिक’ जॉम्बी वायरस की कहानी है। इलाके में संक्रमित लोगों की संख्या ज्यादा हो गई है। वायरस फैलने के बाद जॉम्बी सड़कों पर घूम रहे हैं और इनसे निपटने के लिए डॉक्टर्स और रेस्क्यू टीम डटी हुई है।
-
द हॉट जोन 2019
6 एपिसोड्स की इस टीवी सीरीज में 1989 का समय दिखाया गया है। कहानी के अनुसार वैज्ञानिकों को वॉशिंगटन डीसी के रिसर्च लैब में चिंपान्जियों में इबोला वायरस मिलता है। इसके बाद इंसानों को बचाने के लिए साइंटिस्ट और यूएस आर्मी कोशिश करते हैं।
Source link
-
Insurance3 years ago
Max Life Insurance Online Premium Receipt
-
News3 years ago
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, सीबीआई जांच कराने की मांग
-
Web Series3 years ago
BOSS Baap of Special Services Review | Cast | Trailer In Hindi | Web Series |
-
Songs Lyrics3 years ago
I Been That Lyrics In Hindi | ई हैवे बीन डट Lyrics | Emiway x Dax
-
Movies3 years ago
Chhichhore (2019) | Chhichhore Movie | Chhichhore Bollywood Movie Cast & Crew, Release Date, Review, Photos, Videos – Movieskhabar
-
News3 years ago
Neha dhupia addresses roadies revolution controversy | रोडीज में दिए बयान पर बढ़ा विवाद तो नेहा धूपिया ने लिखी पोस्ट, ‘मेरे पिता का व्हाट्सएप गालियों से भर गया है’
-
Movies3 years ago
The Zoya Factory Movie Story In Hindi | Release Date, Cast, Crew, Trailer, Review
-
Movies3 years ago
Baaghi 3 Song Dus Bahane 2.0: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इस बदमाश गाने में गर्मी बढ़ाते हैं