News
Bollywood News In Hindi : Coronavirus: Hollywood actress Indira Verma suffers from virus| second star of ‘Game of Thrones’| coronavirus infected celebs | भारतवंशी हॉलीवुड एक्ट्रेस इंदिरा वर्मा वायरस से ग्रस्त, संक्रमित होने वाली ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ की दूसरी स्टार

दैनिक भास्कर
Mar 19, 2020, 12:34 PM IST
हॉलीवुड डेस्क. ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ शो का 2014-17 तक हिस्सा रहीं एक्ट्रेस इंदिरा वर्मा कोरोना पॉजिटिव हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर बीमारी की जानकारी दी। इससे पहले शो में टोरमंड का किरदार निभा चुके क्रिस्टोफर हिव्जू भी कोरोनावायरस का शिकार हो चुके हैं। फिलहाल इंदिरा द सीगल के स्टेज प्रोडक्शन में एक्ट्रेस एमीलिया क्लार्क के साथ काम कर रहीं हैं।
इंदिरा हॉलीवुड फिल्म ‘एक्सोडस: गॉड्स एंड किंग्स’, ‘कामसूत्र: ए टेल ऑफ लव’ में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा इंदिरा एश्वर्या राय बच्चन और अनुपम खेर के साथ ‘ब्राइड एंड प्रेजुडाइस’ में काम किया था। फिल्म का डायरेक्शन गुरिंदर चड्ढा ने किया था।
फिलहाल प्ले को कोरोनावायरस के कारण रद्द कर दिया गया है। इंदिरा ने अपनी पोस्ट में लिखा, बड़े दुख की बात है कि कई शोज पर कोविड 19 का खराब असर पड़ा है। हम जल्द वापसी की उम्मीद करते हैं और आपसे अपील करते हैं कि हमें सपोर्ट करें। मैं इससे ग्रस्त होकर बिस्तर में हूं। स्वस्थ रहें सुरक्षित रहें और अपने साथियों के साथ नम्र बर्ताव करें।
कोरोनावायरस अब दुनिया के लगभग सभी देशों तक पहुंच चुका है। गुरुवार सुबह तक कुल 176 देश इसकी चपेट में आ चुके हैं। अब तक 8,969 लोगों की मौत और 2 लाख 19 हजार 952 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। अच्छी बात ये है कि 85,745 मरीज ठीक भी हुए हैं।
Source link
-
Insurance3 years ago
Max Life Insurance Online Premium Receipt
-
News3 years ago
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, सीबीआई जांच कराने की मांग
-
Web Series4 years ago
BOSS Baap of Special Services Review | Cast | Trailer In Hindi | Web Series |
-
Songs Lyrics4 years ago
I Been That Lyrics In Hindi | ई हैवे बीन डट Lyrics | Emiway x Dax
-
Movies3 years ago
Chhichhore (2019) | Chhichhore Movie | Chhichhore Bollywood Movie Cast & Crew, Release Date, Review, Photos, Videos – Movieskhabar
-
News3 years ago
Neha dhupia addresses roadies revolution controversy | रोडीज में दिए बयान पर बढ़ा विवाद तो नेहा धूपिया ने लिखी पोस्ट, ‘मेरे पिता का व्हाट्सएप गालियों से भर गया है’
-
Movies3 years ago
The Zoya Factory Movie Story In Hindi | Release Date, Cast, Crew, Trailer, Review
-
Movies3 years ago
Baaghi 3 Song Dus Bahane 2.0: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इस बदमाश गाने में गर्मी बढ़ाते हैं