Connect with us

News

Bollywood News In Hindi : Divyanka Tripathi: TV Actress Divyanka Tripathi Latest Tweet Reaction On 2020 CoronaVirus Corona Covid-19 Outbreak | कोरोना वायरस के कारण खाली हुई मुंबई की सड़कों पर दिव्यांका त्रिपाठी ने किया विवादित ट्वीट, फिर मांगी माफी और किया डिलीट

Published

on

Divyanka Tripathi: TV Actress Divyanka Tripathi Latest Tweet Reaction On 2020 CoronaVirus Corona Covid-19 Outbreak

दैनिक भास्कर

Mar 17, 2020, 05:45 PM IST

टीवी डेस्क. मुंबई में इन दिनों कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मॉल, स्कूल और थिएटर्स बंद हो गए हैं। जिसके चलते वहां सड़कों पर भी ट्रैफिक नहीं है। सुनसान पड़ी सड़कों को देखकर दिव्यांका त्रिपाठी ने एक ट्वीट कर इसे मेट्रो रेल के काम के लिए सुनहरा मौका बताया। हालांकि उन्हें ऐसा करना भारी पड़ गया, जिसके लिए उन्हें सोशल मीडिया यूजर से माफी भी मांगनी पड़ी। इसके बाद उन्होंने वह ट्वीट डिलीट कर दिया।

पहले दिव्यांका ने ये लिखा था: मुंबई की सड़कों पर निकली दिव्यांका एक वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया था-  इतने कम ट्रैफिक के साथ मुंबई की सड़कें। यह एक मौके की तरह है, जल्द से जल्द मेट्रो, ओवर ब्रिज और सड़कों के काम को पूरा कर लिया जाए। 

ट्रोल्स ने लगाई क्लास तो मांगी माफी, डिलीट कर दिया ट्वीट : दिव्यांका को जब यूजर्स ने ट्रोल करना शुरू कर दिया तो वे इसे मानवीय भूल बताकर माफी मांगने लगीं। इसके बाद उन्होंने अपना वह ट्वीट और वीडियो डिलीट कर दिया। लेकिन तब तक वह वायरल हो चुका था। 

इस ट्वीट के बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया और लिखा- हम सब इंसान हैं और गलतियां करते रहते हैं। सोशल मीडिया की हिंसक दुनिया में सबसे अहम सवाल यह है कि अगर कोई अपनी गलती पर मानकर उसे सुधारने के लिए माफी मांग रहा है तो क्या आप उसे माफ करने और आगे बढ़ने लायक हैं। क्या हर चीज खबर और तर्क के लिए ही होनी चाहिए? उसमें मानवता कहां हैं‌।

देश में कोरोना की मौजूदा स्थिति : देश में कोरोनावायरस से संक्रमण का अब तक 143 मामला सामने आ चुके हैं। तीन लोगों की मौत हो चुकी है। देश में सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र है। जहां 41 मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं, पुडुचेरी में एक 68 वर्षीय महिला में संक्रमण की पुष्टि के बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने राज्य को शटडाउन कर दिया है।


Source link

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Categories

Trending

%d bloggers like this: