News
Bollywood News In Hindi : Harvey Winstein convicted in two cases| winstein accused in rape and sexual assault | दुष्कर्म और यौन हिंसा मामले में हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे विंस्टीन दोषी करार, हो सकती है 25 साल की सजा

- जेसिका मान और मिरियम हाले के केस में हार्वे विंस्टीन दोषी करार
- 80 से ज्यादा महिलाओं ने यौन हिंसा, शोषण और दुष्कर्म के आरोप लगाए थे
Dainik Bhaskar
Feb 25, 2020, 12:06 PM IST
हॉलीवुड डेस्क. फिल्ममेकर हार्वे विंस्टीन को न्यूयॉर्क कोर्ट ने यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म के दो मामलों में दोषी ठहरा दिया है। बीते 6 हफ्तों से 12 सदस्यीय ज्यूरी मामलों की सुनवाई कर रही है। हार्वे पर 80 से ज्यादा महिलाओं ने आरोप लगाए हैं। उन्हें 11 मार्च को सजा सुनाई जाएगी।
हार्वे को प्रोजेक्ट रनअवे की पूर्व प्रोडक्शन असिस्टेंट मिरियम हाले के बयानों के आधार पर सेक्सुअल असॉल्ट और एक्ट्रेस जेसिका मान के बयानों के आधार पर दुष्कर्म का दोषी ठहराया गया। हालांकि उन्हें एक दुष्कर्म और दो हिंसक यौन हमलों के मामलों में बरी कर दिया गया है।
हो सकती है 25 साल की सजा
आरोपी प्रोड्यूसर को 11 मार्च को सजा सुनाई जाएगी, लेकिन तब तक जज जेम्स बुर्के ने जेल में रहने का आदेश दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्वे को असॉल्ट के मामले में 5 साल से लेकर 25 साल और दुष्कर्म के मामले में 18 माह से लेकर 4 साल तक की सजा हो सकती है।
जेसिका मान और मिरियम हाले को मिला न्याय
एक्ट्रेस जेसिका मान ने हार्वे पर दुष्कर्म के आरोप लगाए थे। जेसिका ने बताया था कि, हार्वे ने 2013 में एक होटल के कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया था। वहीं, मिरियम हाले ने अपने बयान में कहा था कि, हार्वे ने एक अपार्टमेंट में यौन शोषण किया था।
Source link
-
Insurance3 years ago
Max Life Insurance Online Premium Receipt
-
News3 years ago
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, सीबीआई जांच कराने की मांग
-
Web Series4 years ago
BOSS Baap of Special Services Review | Cast | Trailer In Hindi | Web Series |
-
Songs Lyrics3 years ago
I Been That Lyrics In Hindi | ई हैवे बीन डट Lyrics | Emiway x Dax
-
Movies3 years ago
Chhichhore (2019) | Chhichhore Movie | Chhichhore Bollywood Movie Cast & Crew, Release Date, Review, Photos, Videos – Movieskhabar
-
News3 years ago
Neha dhupia addresses roadies revolution controversy | रोडीज में दिए बयान पर बढ़ा विवाद तो नेहा धूपिया ने लिखी पोस्ट, ‘मेरे पिता का व्हाट्सएप गालियों से भर गया है’
-
Movies3 years ago
The Zoya Factory Movie Story In Hindi | Release Date, Cast, Crew, Trailer, Review
-
Movies3 years ago
Baaghi 3 Song Dus Bahane 2.0: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इस बदमाश गाने में गर्मी बढ़ाते हैं