Connect with us

News

Bollywood News In Hindi : Priyanka Chopra Jethani | Game of Thrones Actress Jethani Sophie Turner On Priyanka Chopra | प्रियंका चोपड़ा के लिए जेठानी सोफी टर्नर का बयान: उन्हें इंडिया में पूजा जाता है

Published

on

Priyanka Chopra Jethani

 

Dainik Bhaskar

Mar 04, 2020, 01:21 PM IST

हॉलीवुड डेस्क. गेम ऑफ थ्रोन्स की एक्ट्रेस और प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर ने प्रियंका को लेकर बड़ा बयान दिया है। सोफी अक्सर खुद को यह याद दिलाती रहती हैं प्रियंका उनसे कहीं ज्यादा सीनियर एक्ट्रेस हैं। उनके पास 20 साल लम्बे बॉलीवुड कॅरियर का अनुभव है। इस वक्त वे भारत में बहुत बड़ी हस्ती हैं। जब हम निक और प्रियंका की शादी के लिए इंडिया गए थे तब हमें रॉयल ट्रीटमेंट दिया गया था। वहां लोग उन्हें पूजते हैं।

सोफी ने एक इंटरव्यू में बताया कि प्रियंका और जोनस फैमिली के साथ उनका रिश्ता बहुत प्यारा है। लॉस एंजिलिस में प्रियंका और सोफी पड़ोस में ही रहती हैं। सोफी कहती हैं – यह बहुत मजेदार है। वे बहुत अच्छी हैं और मेरे घर से महज 10 मिनट की दूरी पर रहती हैं। केविन और डेनियल न्यू जर्सी में रहते हैं। हम उनसे मिलते रहते हैं। यह ऐसा है कि हम एक बड़े परिवार की तरह हैं क्योंकि भाई बेस्ट फ्रेंड्स हैं। 

वर्क फ्रंट की बात करें तो सोफी ने गेम ऑफ थ्रोन्स के अलावा एक्स मैन- डार्क फोनिक्स में देखा गया था। जल्द ही वे वेबसीरीज सर्वाइव में नजर आएंगी। 


Source link

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Categories

Trending

%d bloggers like this: