News
Bollywood News In Hindi : Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Claims Marathi As Mumbai’s Coman Language, Apologizes After Raj Thackeray’s Objection | ‘तारक मेहता…’ में हिंदी को बताया मुंबई की आम भाषा, राज ठाकरे की पार्टी के विरोध के बाद मांगी माफी

Dainik Bhaskar
Mar 04, 2020, 12:04 PM IST
टीवी डेस्क. कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में हिंदी को मुंबई की आम भाषा बताए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की ओर से शो के मेकर्स को खुलेआम धमकी दी गई, जिसके बाद प्रोड्यूसर असित मोदी ने ट्विटर पर सफाई दी है। असित ने लिखा है, ” मुंबई महाराष्ट्र में है और हमारे महाराष्ट्र की राज्यभाषा मराठी ही है। इसमें कोई डाउट नहीं है। मैं भारतीय हूं। महाराष्ट्रियन हूं और गुजराती भी हूं। सारी भारतीय भाषाओं का सम्मान करता हूं। जय हिन्द।”
मुंबई महाराष्ट्र में है और हमारे महाराष्ट्र की राजभाषा भाषा मराठी ही है. इस में कोई डाउट नहीं है. मैं भारतीय हूँ . महाराष्ट्रियन हूँ और गुजराती भी हूँ. सारी भारतीय भाषाओं का सम्मान करता हूँ. 🙏🏻🙏🏻 जय हिन्द,
— Asit Kumarr Modi (@AsitKumarrModi) March 3, 2020
शो ने माफीनामा जारी किया
शो के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी इस मामले में माफीनामा जारी किया गया है। तारक मेहता का रोल कर रहे शैलेश लोढ़ा का एक वीडियो पोस्ट करते हुए इस हैंडल से लिखा गया है, “हम सिर्फ प्यार और खुशियां बांटने में यकीन रखते हैं। अगर हमारे शो के जरिए किसी की भावनाएं आहत हुई हों तो हम तहे दिल से माफी मांगते हैं। हम हर धर्म और उसकी भाषा की विविधता और सम्मान को बराबर सम्मान देते हैं। मुस्कराते रहिए और देखते रहिए तारक मेहता का उल्टा चश्मा।”
The only thing we believe in spreading is love and happiness! We apologize if we have hurted any sentiments through our show. We believe in unity in diversity & respect for each and every religion and its mother tongue. Keep smiling & keep watching #TMKOC! @AsitKumarrModi @sabtv pic.twitter.com/WoIYgyNo3n
— TMKOC (@TMKOC_NTF) March 3, 2020
यह है मामला
शो के एक सीन में चंपक चाचा (अमित भट्ट) के एक डायलॉग में कहा गया, “हमारा गोकुलधाम मुंबई में है और मुंबई की आम भाषा क्या है हिंदी, इसलिए हम सुविचार हिंदी में लिखते हैं।” इसके बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की जनरल सेक्रेटरी शालिनी ठाकरे ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा था, “मुंबई की आम भाषा हिंदी नहीं, मराठी है। अगर इन सब टीवी वालों को समझ नहीं आता तो महाराष्ट्र के योद्धाओं को सुविचार इनके कानों में लिखने होंगे, वो भी मराठी में।”
मुंबईची ‘आम भाषा’ हिंदी नाही, मराठी आहे, हे ह्या सब टीव्हीवाल्यांना मान्य नसेल, तर महाराष्ट्र सैनिकांना त्यांच्या कानाखाली ‘सुविचार’ लिहावे लागतील! तेसुद्धा मराठीत!
‘कानाखाली काढलेले मराठी सुविचार’ ह्यांना बरोबर वाचता येतील!! @sabtv pic.twitter.com/tuydzv0kEW— Shalini Thackeray (@ThakareShalini) March 3, 2020
महाराष्ट्र नवनिर्माण चित्रपट कर्मचारी सेना के अध्यक्ष अमेय खोपकर ने भी डायलॉग पर आपत्ति जताते हुए मेकर्स से माफी की मांग की थी। उन्होंने कहा था, “मुंबई की मुख्य भाषा मराठी है। यह प्रोपोगेंडा चलाया जा रहा है। इन गुजरातियों को रोकना होगा। इस शो में काम कर रहे मराठी अभिनेताओं को शर्म आनी चाहिए कि वे इस तरह के बयानों का समर्थन कर रहे हैं।”
— Ameya Khopkar (@MNSAmeyaKhopkar) March 3, 2020
अमित भट्ट ने भी मांगी माफी
अभिनेता अमित भट्ट ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे के नाम माफीनामा भेजा है। इसमें उन्होंने लिखा है, “शो में किरदार निभाते समय मैंने वही परफॉर्म किया, जो स्क्रिप्टराइटर्स की डिमांड थी। व्यक्तिगत तौर पर मैं मराठी भाषा का सम्मान करता हूं और मुझे इस पर गर्व है। अपनी गलती के लिए तहे दिल से माफी मांगता हूं।”
हिंदी मालिकेतील एका दृश्यात ‘मुंबईची भाषा हिंदी आहे’ असे अकलेचे तारे तोडण्यात आले होते. त्या आक्षेपार्ह संवादामुळे समस्त मराठी जनांचा अपमान झाला आहे, अशा कुलट्या मनोवृत्तीला महाराष्ट्र नवनिर्माण सेनेतर्फे जाब विचारला जाणारच. pic.twitter.com/IA1gftUrFW
— MNS Adhikrut – मनसे अधिकृत (@mnsadhikrut) March 3, 2020
Source link
-
Insurance3 years ago
Max Life Insurance Online Premium Receipt
-
News3 years ago
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, सीबीआई जांच कराने की मांग
-
Web Series4 years ago
BOSS Baap of Special Services Review | Cast | Trailer In Hindi | Web Series |
-
Songs Lyrics4 years ago
I Been That Lyrics In Hindi | ई हैवे बीन डट Lyrics | Emiway x Dax
-
Movies3 years ago
Chhichhore (2019) | Chhichhore Movie | Chhichhore Bollywood Movie Cast & Crew, Release Date, Review, Photos, Videos – Movieskhabar
-
News3 years ago
Neha dhupia addresses roadies revolution controversy | रोडीज में दिए बयान पर बढ़ा विवाद तो नेहा धूपिया ने लिखी पोस्ट, ‘मेरे पिता का व्हाट्सएप गालियों से भर गया है’
-
Movies3 years ago
The Zoya Factory Movie Story In Hindi | Release Date, Cast, Crew, Trailer, Review
-
Movies3 years ago
Baaghi 3 Song Dus Bahane 2.0: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इस बदमाश गाने में गर्मी बढ़ाते हैं