News
Bollywood News In Hindi : Two more Hollywood stars caught in the virus, test reports from Idris Elba and Christopher Hivju came back positive | दो और हॉलीवुड स्टार्स वायरस की चपेट में, इदरिस एल्बा और क्रिस्टोफर हिव्जू की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई

दैनिक भास्कर
Mar 17, 2020, 11:01 AM IST
हॉलीवुड डेस्क. कोरोनावायरस से संक्रमित होने वाले सेलेब्स की लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। एक्टर इदरिस एल्बा भी घातक वायरस का शिकार हो गए हैं। इदरिस ने वीडियो मैसेज के जरिए इस बात की जानकारी दी। इससे पहले सेलेब कपल टॉम हैंक्स-रीटा विल्सन और जेम्स बॉन्ड एक्ट्रेस ओलगा कुरिलेंको की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है।
This morning I tested positive for Covid 19. I feel ok, I have no symptoms so far but have been isolated since I found out about my possible exposure to the virus. Stay home people and be pragmatic. I will keep you updated on how I’m doing 👊🏾👊🏾 No panic. pic.twitter.com/Lg7HVMZglZ
— Idris Elba (@idriselba) March 16, 2020
एक्टर ने कहा, आज सुबह मैं कोविड 19 पॉजिटिव पाया गया हूं। मुझे इससे जुड़े कोई भी लक्षण नहीं थे, लेकिन संभावना के चलते में सभी से अलग हो गया था। मैं आपको अपडेट्स देता रहूंगा। उन्होंने कहा कि हम विभाजित दुनिया में रह रहे हैं, लेकिन यह वक्त साथ खड़े होने का है।
इदरिस ने फैंस से सामाजिक दूरी बनाने और हाथों को बार बार धोने की अपील की। उन्होंने कहा, इस समय पारदर्शिता रखना सबसे अच्छी बात है। अगर आप बीमार महसूस कर रहे हैं या आपको लगता है कि आप संक्रमित हो गए हैं तो जाकर टेस्ट कराएं।
गेम ऑफ थ्रोन्स के क्रिस्टोफर हिव्जू भी आए चपेट में
फेमस टीवी शो ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में टॉर्मंड का किरदार निभा चुके क्रिस्टोफर हिव्जू को भी कोरोनावायरस हो गए है। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट कर जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट में फैंस से ज्यादा सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा, हम एकसाथ मिलकर इस दिक्कत से लड़ सकते हैं। सभी लोग एक-दूसरे का ध्यान रखें।
कोरोनावायरस ने मंगलवार तक 162 देशों को चपेट में ले लिया है। अब तक कुल 1 लाख 82 हजार 547 मामले सामने आ चुके हैं। दुनिया में 7 हजार 164 लोगों की मौत हो गई। राहत की बात ये है कि 79 हजार 881 संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं।
Source link
-
Insurance3 years ago
Max Life Insurance Online Premium Receipt
-
News3 years ago
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, सीबीआई जांच कराने की मांग
-
Web Series3 years ago
BOSS Baap of Special Services Review | Cast | Trailer In Hindi | Web Series |
-
Songs Lyrics3 years ago
I Been That Lyrics In Hindi | ई हैवे बीन डट Lyrics | Emiway x Dax
-
Movies3 years ago
Chhichhore (2019) | Chhichhore Movie | Chhichhore Bollywood Movie Cast & Crew, Release Date, Review, Photos, Videos – Movieskhabar
-
News3 years ago
Neha dhupia addresses roadies revolution controversy | रोडीज में दिए बयान पर बढ़ा विवाद तो नेहा धूपिया ने लिखी पोस्ट, ‘मेरे पिता का व्हाट्सएप गालियों से भर गया है’
-
Movies3 years ago
The Zoya Factory Movie Story In Hindi | Release Date, Cast, Crew, Trailer, Review
-
Movies3 years ago
Baaghi 3 Song Dus Bahane 2.0: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इस बदमाश गाने में गर्मी बढ़ाते हैं