Box Office
Box Office Day 1:आयुष्मान खुराना की बंपर ओपनिंग, शुभ मंगल ज्यादा सावधान की करोड़ों कमाई

पहले दिन हुई इतनी कमाई
आयुष्मान खुराना ने एक बार फिर से गे रोमांस के दिलचस्प विषय के साथ दिल जीत लिया है। बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम की रिपोर्ट अनुसार इस फिल्म ने पहले दिन 9.25 करोड़ से 9.50 करोड़ के बीच की कमाई की है। जो कि काबिलेतारीफ है।इस फिल्म की कहानी समलैंगिक प्रेमी युगल के ईद-गिर्द घूमती है।

सबसे बड़ी ओपनिंग
बता दें कि वीकेंड में इसका कलेक्शन बढ़ने के पूरी उम्मीद है। इससे पहले ड्रीम गर्ल को सबसे अधिक 10 करोड़ की ओपनिंग मिल चुकी है। आपको बता दें कि शुभ मंगल ज्यादा सावधान को 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा रहा है।

बजट केवल 50 करोड़
शुभ मंगल ज्यादा सावधान का बजट केवल 50 करोड़ के करीब का है। हर बार की तरह इस बार भी आयुष्मान खुराना ने कम बजट की फिल्म को दमदार कंटेंट के साथ चुना है। ये फिल्म वीकेंड पर आराम से अपनी ओपनिंग से डबल की कमाई कर सकती है। ऐसे में फिल्म के लिए 50 करोड़ पार कर मुनाफे में आना आसान होगा।

भूत से है मुकाबला
दूसरी तरफ आयुष्मान खुराना के सामने विकी कौशल की भूत रिलीज हुई है। जिसका बजट केवल 30 करोड़ का है। रिपोर्ट अनुसार फिल्म ने पहले दिन तकरीबन 6 करोड़ के करीब की कमाई की। भूत फिलहाल शुभ मंगल ज्यादा सावधान से काफी पीछे है।

बजट से कई ज्यादा मुनाफा
आयुष्मान खुराना की विक्की डोनर ने 41 करोड़, नौटंकी साला ने 23 करोड़,दम लगा के हईशा ने 31 करोड़, बरेली की बर्फी ने 44 करोड़,शुभ मंगल सावधान ने 54 करोड़, अंधाधुन ने 65 करोड़ की कमाई की। ये सभी आयुष्मान की हिट फिल्में रही हैं। सभी ने अपने बजट से कई ज्यादा मुनाफा कमाया था।

-
Insurance3 years ago
Max Life Insurance Online Premium Receipt
-
News3 years ago
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, सीबीआई जांच कराने की मांग
-
Web Series4 years ago
BOSS Baap of Special Services Review | Cast | Trailer In Hindi | Web Series |
-
Songs Lyrics4 years ago
I Been That Lyrics In Hindi | ई हैवे बीन डट Lyrics | Emiway x Dax
-
Movies3 years ago
Chhichhore (2019) | Chhichhore Movie | Chhichhore Bollywood Movie Cast & Crew, Release Date, Review, Photos, Videos – Movieskhabar
-
News3 years ago
Neha dhupia addresses roadies revolution controversy | रोडीज में दिए बयान पर बढ़ा विवाद तो नेहा धूपिया ने लिखी पोस्ट, ‘मेरे पिता का व्हाट्सएप गालियों से भर गया है’
-
Movies3 years ago
The Zoya Factory Movie Story In Hindi | Release Date, Cast, Crew, Trailer, Review
-
Movies3 years ago
Baaghi 3 Song Dus Bahane 2.0: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इस बदमाश गाने में गर्मी बढ़ाते हैं