News
Coronavirus: Anupam Kher suggest Namaste Instead Of Shaking Hand To Prevent infection | कोरोनावायरस से बचाव को लेकर अनुपम खेर बोले- हाथ मिलाने की बजाय नमस्ते से करें एक-दूसरे का अभिवादन

Dainik Bhaskar
Mar 03, 2020, 12:35 PM IST
बॉलीवुड डेस्क. कोरोनावायरस के खौफ केर बीच अभिनेता अनुपम खेर ने इससे बचने का उपाय बताया है। 64 साल के खेर ने ट्विटर पर 39 सेकंड का वीडियो शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने लिखा है, “मुझे कई लोगों ने बताया है कि किसी भी तरह के संक्रमण से बचने के लिए हाथ धोते रहें। मैं हर मामले में ऐसा करता हूं। लेकिन मैं पुराने भारतीय तरीके की सलाह भी देना चाहता हूं, जिसे लोग नमस्ते कहते हैं। यह स्वच्छ, मैत्रीपूर्ण और आपकी ऊर्जाओं को केंद्रित रखता है।”
Of late I am being told by lots of people to keep washing hands to prevent any kind of infection. I do that in any case. But also want to suggest the age old Indian way of greeting people called #Namaste. It is hygienic, friendly & centres your energies. Try it. 🙏🙏 #caronavirus pic.twitter.com/ix7e6S8Abp
— Anupam Kher (@AnupamPKher) March 3, 2020
‘कई बार सतर्क रहना जरूरी’
वीडियो में अनुपम ने यह कहा, “मेरे दोस्तों। दुनियाभर में कोरोनावायरस के वातावरण के बीच मुझे लगता है कि एक-दूसरे का अभिवादन करने का सबसे अच्छा तरीका हाथ मिलाना नहीं, बल्कि पुरानी भारतीय परम्परा ‘नमस्ते’ करना है। बस अपने दोनों हाथ साथ मिलाइए। ताकि आप संक्रमित न हों। आपको किसी तरह के संक्रमण का डर न हो। यह सिर्फ एक आइडिया है। नमस्ते हाथ मिलाने या एक-दूसरे को गले लगाने की तुलना में आपकी सभी ऊर्जाओं को केंद्रित भी रखता है। कई बार यह जरूरी होता है कि हम सतर्क रहें। इसलिए नमस्ते।”
Source link
-
Insurance3 years ago
Max Life Insurance Online Premium Receipt
-
News3 years ago
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, सीबीआई जांच कराने की मांग
-
Web Series4 years ago
BOSS Baap of Special Services Review | Cast | Trailer In Hindi | Web Series |
-
Songs Lyrics3 years ago
I Been That Lyrics In Hindi | ई हैवे बीन डट Lyrics | Emiway x Dax
-
Movies3 years ago
Chhichhore (2019) | Chhichhore Movie | Chhichhore Bollywood Movie Cast & Crew, Release Date, Review, Photos, Videos – Movieskhabar
-
News3 years ago
Neha dhupia addresses roadies revolution controversy | रोडीज में दिए बयान पर बढ़ा विवाद तो नेहा धूपिया ने लिखी पोस्ट, ‘मेरे पिता का व्हाट्सएप गालियों से भर गया है’
-
Movies3 years ago
The Zoya Factory Movie Story In Hindi | Release Date, Cast, Crew, Trailer, Review
-
Movies3 years ago
Baaghi 3 Song Dus Bahane 2.0: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इस बदमाश गाने में गर्मी बढ़ाते हैं