News
Coronavirus Concerns: Anushka Sharma appeals to people to not abandon their pets | कोरोनावायरस के डर से जानवरों को सड़कों पर छोड़ रहे लोग, अनुष्का बोलीं- प्लीज ऐसा न करें, यह अमानवीयता है

दैनिक भास्कर
Mar 24, 2020, 04:02 PM IST
बॉलीवुड डेस्क. कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे के बीच अनुष्का शर्मा ने जानवरों को लेकर चिंता जताई है। दरअसल, ऐसी अफवाह है कि कोरोनावायरस जानवरों में भी फैल रहा है। इससे डरकर जानवरों को सड़कों पर छोड़ने वालों की तादाद बढ़ती जा रही है। जबकि इस बात का कोई वैज्ञानिक अध्ययन नहीं है कि पालतू जानवरों से वायरस फैलता है। लोगों के बीच असुरक्षा की इस भावना के लिए ऑनलाइन चैटर्स और अफवाहों को जिम्मेदार माना जा रहा है।
अनुष्का ने चिंता जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए लोगों से ऐसा न करने की अपील की है। उन्होंने लिखा है, “जानवरों के सभी पालकों से विनम्र अनुरोध है कि संकट के इस समय में पालतू जानवरों का परित्याग न करें। प्लीज उनकी देखभाल करें और अपने साथ उन्हें भी सुरक्षित रखें। उनका परित्याग करना अमानवीयता है।”
गौरतलब है कि अनुष्का स्ट्रॉन्ग एनिमल राइट्स एक्टिविस्ट रही हैं और सतत रूप से जानवरों के खिलाफ होने वाली क्रूरता के खिलाफ आवाज उठाती रही हैं।
Source link
-
Insurance3 years ago
Max Life Insurance Online Premium Receipt
-
News3 years ago
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, सीबीआई जांच कराने की मांग
-
Web Series4 years ago
BOSS Baap of Special Services Review | Cast | Trailer In Hindi | Web Series |
-
Songs Lyrics4 years ago
I Been That Lyrics In Hindi | ई हैवे बीन डट Lyrics | Emiway x Dax
-
Movies4 years ago
Chhichhore (2019) | Chhichhore Movie | Chhichhore Bollywood Movie Cast & Crew, Release Date, Review, Photos, Videos – Movieskhabar
-
News4 years ago
Neha dhupia addresses roadies revolution controversy | रोडीज में दिए बयान पर बढ़ा विवाद तो नेहा धूपिया ने लिखी पोस्ट, ‘मेरे पिता का व्हाट्सएप गालियों से भर गया है’
-
Movies4 years ago
The Zoya Factory Movie Story In Hindi | Release Date, Cast, Crew, Trailer, Review
-
Movies4 years ago
Baaghi 3 Song Dus Bahane 2.0: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इस बदमाश गाने में गर्मी बढ़ाते हैं