News
Coronavirus: Kanika Kapoor is very much stable, Revealed Her Brother Anurag | कोरोनावायरस की चपेट में आईं कनिका की हालत स्थिर, लापरवाही के लिए बप्पी लाहिड़ी ने लगाई फटकार

दैनिक भास्कर
Mar 21, 2020, 05:31 PM IST
बॉलीवुड डेस्क. कोरोनावायरस से संक्रमित सिंगर कनिका कपूर लखनऊ के पीजीआई अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। लंदन में रह रहे कनिका के भाई अनुराग के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी बात अपनी बहन से नहीं हुई है। लेकिन वे पिता के बराबर संपर्क में हैं और उन्होंने कनिका की सेहत के बारे में अपडेट दी है।
अब स्थिर है कनिका की हालत
स्पॉटब्वॉय की खबर के मुताबिक, अनुराग ने कहा, “मैं पापा के संपर्क में हूं। उन्होंने मुझे बताया है कि कनिका को सिर दर्द और बुखार है। लेकिन अब उनकी हालत स्थिर है।” वेबसाइट के मुताबिक, अनुराग ने उनसे यह भी कहा था कि वे लंदन गई थीं और वहां से आने के बाद उन्होंने खराश और फ्लू की शिकायत की थी और जांच कराने के बाद कोरोनावायरस की पुष्टि हुई थी।
बप्पी लाहिड़ी ने लगाई कनिका को फटकार
रिपोर्ट्स के मुताबिक, लंदन से लौटने के बाद कनिका क्वारैंटाइन में जाने की बजाय लोगों से मिलती रहीं और कुछ पार्टियों में भी शामिल हुई थीं। इसके चलते उनके संपर्क में आए कई अन्य लोगों पर भी वायरस का खतरा मंडरा रहा है। उनकी इस लापरवाही के लिए म्यूजिक कम्पोजर बप्पी लाहिड़ी ने उन्हें फटकार लगाई है। उनके मुताबिक, कनिका को लंदन से लौटना ही नहीं था।
एक बातचीत में उन्होंने कहा, “यह उनकी पहली गलती थी। उनकी ओर से लापरवाही हुई है।” हालांकि, उन्होंने सिंगर के जल्दी ठीक होने की कामना की। वे कहते हैं, “मैं भगवान गणेश का उपासक हूं और कनिका की जल्दी रिकवरी की कामना करता हूं। वे जल्दी ही ठीक होंगी।”
Source link
-
Insurance3 years ago
Max Life Insurance Online Premium Receipt
-
News3 years ago
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, सीबीआई जांच कराने की मांग
-
Web Series4 years ago
BOSS Baap of Special Services Review | Cast | Trailer In Hindi | Web Series |
-
Songs Lyrics4 years ago
I Been That Lyrics In Hindi | ई हैवे बीन डट Lyrics | Emiway x Dax
-
Movies4 years ago
Chhichhore (2019) | Chhichhore Movie | Chhichhore Bollywood Movie Cast & Crew, Release Date, Review, Photos, Videos – Movieskhabar
-
News4 years ago
Neha dhupia addresses roadies revolution controversy | रोडीज में दिए बयान पर बढ़ा विवाद तो नेहा धूपिया ने लिखी पोस्ट, ‘मेरे पिता का व्हाट्सएप गालियों से भर गया है’
-
Movies4 years ago
The Zoya Factory Movie Story In Hindi | Release Date, Cast, Crew, Trailer, Review
-
Movies4 years ago
Baaghi 3 Song Dus Bahane 2.0: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इस बदमाश गाने में गर्मी बढ़ाते हैं