News
Coronavirus Varun Dhawan and Natasha, Ali Fazal and Richa Chadh Weddings Postpone Due To Coronavirus | शूटिंग के बाद अब कैंसिल हुईं बी-टाउन सेलेब्स की शादियां, साल के आखिर में फेरे लेंगे वरुण-नताशा और ऋचा-अली

दैनिक भास्कर
Mar 18, 2020, 05:09 PM IST
बॉलीवुड डेस्क. कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते फिल्म इंडस्ट्री में लाॅकडाउन चल रहा है। फिल्मों और टीवी शो की शूटिंग बंद कर दी गई है। इसके बाद अब दो फेमस सेलेब कपल ने भी अपनी शादी की तारीख आगे बढ़ा दी है। इनमें वरुण धवन-नताशा दलाल और ऋचा चड्ढा-अली फजल ने भी गर्मियों में होने वाली अपनी शादी टाल दी है।
खबरों के अनुसार वरुण और नताशा की शादी मई में होने वाली थी, वहीं ऋचा और अली की शादी अप्रैल में होनी थी। लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते केसेस के कारण ये बहुप्रतीक्षित शादियां फिलहाल टाल दी गई हैं। वरुण की शादी थाईलैंड में होने जा रही थी, बाद में इसे जोधपुर शिफ्ट कर दिया गया। आखिर में इसे मुंबई में ही करने का विचार था, लेकिन अब शादी नवंबर तक के लिए टाल दी गई है और संभवत: यह अब थाईलैंड में ही होगी।
फुकरे फेम ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी भी अप्रैल में होने जा रही थी। मिडडे की एक खबर के अनुसार ऋचा के करीबी ने बताया है कि उनके कई गेस्ट यूएस और यूरोप से आने वाले थे। दोनों ने दिल्ली को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में चुना था। जहां इस वक्त आंशिक लॉकडाउन चल रहा है। 50 से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकते। इसलिए शादी को साल के आखिर तक टालने का फैसला लिया है।
Source link
-
Insurance3 years ago
Max Life Insurance Online Premium Receipt
-
News3 years ago
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, सीबीआई जांच कराने की मांग
-
Web Series4 years ago
BOSS Baap of Special Services Review | Cast | Trailer In Hindi | Web Series |
-
Songs Lyrics4 years ago
I Been That Lyrics In Hindi | ई हैवे बीन डट Lyrics | Emiway x Dax
-
Movies3 years ago
Chhichhore (2019) | Chhichhore Movie | Chhichhore Bollywood Movie Cast & Crew, Release Date, Review, Photos, Videos – Movieskhabar
-
News3 years ago
Neha dhupia addresses roadies revolution controversy | रोडीज में दिए बयान पर बढ़ा विवाद तो नेहा धूपिया ने लिखी पोस्ट, ‘मेरे पिता का व्हाट्सएप गालियों से भर गया है’
-
Movies3 years ago
The Zoya Factory Movie Story In Hindi | Release Date, Cast, Crew, Trailer, Review
-
Movies3 years ago
Baaghi 3 Song Dus Bahane 2.0: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इस बदमाश गाने में गर्मी बढ़ाते हैं