News
Delhi Violence: Anurag Kashyap Asked Arvind Kejriwal If He Sold Out His Conscience To Amit Shah | अनुराग कश्यप का केजरीवाल पर निशाना – क्या ‘आप’ अमित शाह ने खरीद ली या अपना जमीर बेच खाए हो

Dainik Bhaskar
Feb 25, 2020, 12:12 PM IST
बॉलीवुड डेस्क. उत्तर-पूर्वी दिल्ली में जारी हिंसा को लेकर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में आम आदमी पार्टी, अरविंद केजरीवाल और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को टैग करते हुए लिखा है, “यह आम आदमी पार्टी ने दिल्ली चुनाव जीता था न? अभी कहां हैं अरविंद केजरीवाल और उनके आपिए? तुम्हारी दिल्ली जल रही है। क्या आमित शाह ने खरीद लिया है आपको या खुद ही अपना जमीर बेच खाए हो?”
सिमी ग्रेवाल ने लिखा- पुलिस गृह मंत्रालय के अधीन
अनुराग के ट्वीट पर कई यूजर्स ने रिएक्ट किया है। इनमें अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल भी शामिल हैं। सिमी ने अनुराग कश्यप, आम आदमी पार्टी, अरविंद केजरीवाल और अमित शाह को टैग करते हुए लिखा है, “दिल्ली पुलिस, लॉ एंड ऑर्डर आम आदमी के अधिकार-क्षेत्र में नहीं आते। ये गृह मंत्रालय के अधीन हैं।”
जावेद अख्तर ने कपिल मिश्रा को घेरा
गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने हिंसा के लिए भाजपा नेता कपिल मिश्रा को घेरा है। उन्होंने लिखा है, “दिल्ली में हिंसा का स्तर बढ़ रहा है। सभी कपिल मिश्रा बेपर्दा हो रहे हैं। औसतन दिल्ली वासियों को यह समझाने का माहौल बनाया जा रहा है कि सबकुछ सीएए विरोध के कारण हो रहा है और कुछ ही दिन में पुलिस अंतिम समाधान के लिए जाएगी।”
क्या है मामला
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) समर्थक और विरोधी गुटों के बीच हुई हिंसक झड़पों में हेड कॉन्सटेबल समेत 5 लोगों की मौत हो गई, 105 जख्मी हुए। रविवार को शुरू हुई यह हिंसा सोमवार और मंगलवार को भी जारी रही। जाफराबाद-मौजपुर में दोनों पक्षों ने पथराव किया, घरों, दुकानों और वाहनों को आग के हवाले कर दिया। चांदबाग और भजनपुरा इलाकों में भी हिंसा की खबरें आईं। पुलिस ने मौजपुर से गोली चलने वाले शाहरुख को गिरफ्तार लिया है। पुलिस का कहना है कि 30 वीडियो और फोटो के जरिए उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Source link
-
Insurance3 years ago
Max Life Insurance Online Premium Receipt
-
News3 years ago
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, सीबीआई जांच कराने की मांग
-
Web Series3 years ago
BOSS Baap of Special Services Review | Cast | Trailer In Hindi | Web Series |
-
Songs Lyrics3 years ago
I Been That Lyrics In Hindi | ई हैवे बीन डट Lyrics | Emiway x Dax
-
Movies3 years ago
Chhichhore (2019) | Chhichhore Movie | Chhichhore Bollywood Movie Cast & Crew, Release Date, Review, Photos, Videos – Movieskhabar
-
News3 years ago
Neha dhupia addresses roadies revolution controversy | रोडीज में दिए बयान पर बढ़ा विवाद तो नेहा धूपिया ने लिखी पोस्ट, ‘मेरे पिता का व्हाट्सएप गालियों से भर गया है’
-
Movies3 years ago
The Zoya Factory Movie Story In Hindi | Release Date, Cast, Crew, Trailer, Review
-
Movies3 years ago
Baaghi 3 Song Dus Bahane 2.0: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इस बदमाश गाने में गर्मी बढ़ाते हैं