News
Farah Khan shares video of daughter : Anya eating biscuit by foot, Ritesh Deshmukh and Sonu Sood make funny comments | फराह खान ने पैर से बिस्किट खाती बेटी का वीडियो शेयर किया, रितेश देशमुख और सोनू सूद ने किए मजेदार कमेंट

Dainik Bhaskar
Mar 09, 2020, 06:49 PM IST
बॉलीवुड डेस्क. फिल्म डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी बेटी सोफे पर लेटकर अपने पैर से बिस्कुट खाती नजर आ रही है। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, ‘खुद का मनोरंजन करते रहना भी बेहद जरूरी है। अन्या भी ऐसा ही कर रही है। इसे घर पर करने की कोशिश मत करना, वो एक प्रशिक्षित बेली डांसर है।’
फराह के इस वीडियो को देखने के बाद ज्यादातर यूजर्स ने उनकी बेटी की तारीफ की। वहीं एक्टर और फराह के अच्छे दोस्त रितेश देशमुख ने मजेदार कमेंट किया। रितेश ने लिखा, ‘फारू मैं चाहता हूं कि तुम भी ऐसा करने की कोशिश करो।’ इसका जवाब देते हुए फराह ने लिखा, ‘रितेश तुम्हें क्या लगता है उसे ये करना किसने सिखाया?’
अन्य सेलेब्स ने भी अन्या की तारीफ की
एक्टर सोनू सूद ने भी फनी कमेंट करते हुए लिखा, ‘कानून के हाथ और अन्या की लात दोनों बहुत लंबे हैं भैय्या।’ टीवी होस्ट मिनी माथुर ने बच्ची की तारीफ करते हुए लिखा, ‘ओह माय गॉड। सीधे बोलशोई बैलेट (एक तरह की डांस फॉर्म)।’ एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘हाहाहा बेस्ट’। इनके अलावा कोरियोग्राफर गीता कपूर, अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर और एक्ट्रेस पत्रलेखा ने भी इस पोस्ट पर कमेंट कर अन्या की तारीफ की।

फराह की इंस्टाग्राम पर शेयर की क्लिप
Source link
-
Insurance3 years ago
Max Life Insurance Online Premium Receipt
-
News3 years ago
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, सीबीआई जांच कराने की मांग
-
Web Series3 years ago
BOSS Baap of Special Services Review | Cast | Trailer In Hindi | Web Series |
-
Songs Lyrics3 years ago
I Been That Lyrics In Hindi | ई हैवे बीन डट Lyrics | Emiway x Dax
-
Movies3 years ago
Chhichhore (2019) | Chhichhore Movie | Chhichhore Bollywood Movie Cast & Crew, Release Date, Review, Photos, Videos – Movieskhabar
-
News3 years ago
Neha dhupia addresses roadies revolution controversy | रोडीज में दिए बयान पर बढ़ा विवाद तो नेहा धूपिया ने लिखी पोस्ट, ‘मेरे पिता का व्हाट्सएप गालियों से भर गया है’
-
Movies3 years ago
The Zoya Factory Movie Story In Hindi | Release Date, Cast, Crew, Trailer, Review
-
Movies3 years ago
Baaghi 3 Song Dus Bahane 2.0: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इस बदमाश गाने में गर्मी बढ़ाते हैं