News
Irrfan Khan Film Angrezi Medium Song Kudi Nu Nachne De | Anushka Sharma, Katrina Kaif, Alia Bhatt, Janhvi Kapoor | महिलाओं को समर्पित है अंग्रेजी मीडियम का ‘कुड़ी नू नचने दे…’, प्रमोट करने साथ आईं आठ टॉप एक्ट्रेस

Dainik Bhaskar
Mar 04, 2020, 12:42 PM IST
बॉलीवुड डेस्क. इरफान खान की फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ 13 मार्च को रिलीज होने वाली है। जिसमें महिलाओं के सपनों को उड़ान देने का मैसेज देने वाले सॉन्ग कुड़ी नू नचने दे.. को प्रमोट करने के लिए बॉलीवुड की टॉप आठ टॉप एक्ट्रेसेज साथ आई हैं। जिनमें कटरीना कैफ, आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा, जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे, किआरा आडवाणी, कृति सेनन और खुद फिल्म की एक्ट्रेस राधिका मदान शामिल हैं।
इरफान के लिए साथ आईं एक्ट्रेस : इरफान बीमारी और उसके इलाज के चलते प्रमोशन नहीं कर पा रहे हैं। उनके सम्मान के लिए भी ये आठ एक्ट्रेसे सामने आई हैं। इन सबको साथ लाने का आइडिया प्रोड्यूसर होमी अदजानिया का था। इस गाने का म्यूजिक सचिन-जिगर ने कंपोज किया है और इसे विशाल ददलानी ने गाया है।
इस बारे में फिल्म के निर्माता दिनेश विजन कहते हैं- बॉलीवुड महज इंडस्ट्री नहीं है। इस तरह के सहयोगी रवैए इसे बेहतर स्थान बनाते हैं। मुझे उम्मीद है कि यह हमें और हम जैसों को अधिक समर्थन और एक-दूसरे के लिए प्रोत्साहित करता रहेगा।’
गाने से जुड़ने की वजहों के बारे में यह बता रहीं एक्ट्रेसेस
- यह गाना हर लड़की की आवाज है। जो कहती है – हमें बस हमारे जैसा रहने दो, जिंदगी का अपने तरीके से लुत्फ उठाने दो। – किआरा आडवाणी
- जब होमी ने मुझे गाना भेजा था तब यह लूप पर था और अब भी है। यह गाना सभी को सुपर हैप्पी करने वाला है। – अनुष्का शर्मा
- एक लड़की के पंखों को न काटो। उन्हें ऊंची उड़ान भरने दो। देखो वह दुनिया को एक जादुई जगह बना देगी। – राधिका मदान
- मुझे यह गीत बहुत पसंद है और इसने मुझे और ऊंची उड़ान भरने के लिए प्रेरित किया। इसके बोल बड़े ही सार्थक है। -आलिया भट्ट
- इरफान और होमी मेरे पसंदीदा लोगों में से हैं इसलिए जब उन्होंने मुझे फोन किया तो मैं तुरंत तैयार हो गई। जब हम किसी के लिए कुछ कर सकते हैं, तो हमें जरूर करना चाहिए। इंडस्ट्री का मिजाज ऐसा ही होना चाहिए। – कटरीना कैफ
- इरफान ने हम सभी को बहुत कुछ दिया है और हम उन्हें जल्द बेहतर हेल्थ के साथ वापस देखना चाहते हैं। फिल्म में उन्होंने ऐसे फादर की भूमिका निभाई है जो अपनी बेटी के लिए किसी भी हद तक जाते हैं। – जाह्नवी कपूर
- यह सभी एज ग्रुप की लड़कियों के लिए एक परफेक्ट गीत है। यह निश्चित रूप से मेरा सॉन्ग है। – अनन्या पांडे
Source link
-
Insurance3 years ago
Max Life Insurance Online Premium Receipt
-
News3 years ago
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, सीबीआई जांच कराने की मांग
-
Web Series3 years ago
BOSS Baap of Special Services Review | Cast | Trailer In Hindi | Web Series |
-
Songs Lyrics3 years ago
I Been That Lyrics In Hindi | ई हैवे बीन डट Lyrics | Emiway x Dax
-
Movies3 years ago
Chhichhore (2019) | Chhichhore Movie | Chhichhore Bollywood Movie Cast & Crew, Release Date, Review, Photos, Videos – Movieskhabar
-
News3 years ago
Neha dhupia addresses roadies revolution controversy | रोडीज में दिए बयान पर बढ़ा विवाद तो नेहा धूपिया ने लिखी पोस्ट, ‘मेरे पिता का व्हाट्सएप गालियों से भर गया है’
-
Movies3 years ago
The Zoya Factory Movie Story In Hindi | Release Date, Cast, Crew, Trailer, Review
-
Movies3 years ago
Baaghi 3 Song Dus Bahane 2.0: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इस बदमाश गाने में गर्मी बढ़ाते हैं