News
John Abraham announced to produce social entrepreneur Revathi Roy biopic | जॉन अब्राहम बनाएंगे कैब ड्राइवर से एंटरप्रेन्योर बनीं रेवती रॉय की बायोपिक, स्वाति लोढ़ा की किताब पर बनेगी फिल्म

Dainik Bhaskar
Feb 25, 2020, 11:08 AM IST
बॉलीवुड डेस्क. जॉन अब्राहम, रॉबी ग्रेवाल और अनिल बोहरा ने नई बायोपिक की घोषणा की है। यह फिल्म रेवती रॉय पर आधारित है। रेवती सोशल एंटरप्रेन्योर हैं जिन्होंने एशिया की पहली फीमेल टैक्सी सर्विस ‘हे दीदी’ और पहली पूर्णत: महिलाओं के लिए लास्ट माइल डिलिवरी सर्विस की शुरुआत की थी।
Very happy to have @revathi_roy on board; her story flips the ‘rags to riches’ adage in a compelling way. A truly eventful & inspiring life that has empowered so many women in India. I can’t think of anyone better than Robbie to helm this dramatic yet delicately balanced film. pic.twitter.com/YKmFWTOtw4
— John Abraham (@TheJohnAbraham) February 25, 2020
फिल्म की कहानी उन पर लिखी गई स्वाति लोढ़ा की किताब ‘हू इज रेवती रॉय’ की कहानी पर बनाई जाएगी। अपने उद्यम की शुरुआत में रेवती ने निर्णय लिया था कि वह केवल ऐसे महिलाओं को कर्मचारी के रूप में शामिल करेंगी। जो गरीबी रेखा से नीचे हैं। यह एक अविश्वसनीय निर्णय था जो व्यवसाय और व्यापार में महिलाओं के बारे में हर रूढ़िवादिता को तोड़ता था।
रेवती का नाम फॉर्चून इंडिया मोस्ट पावरफुल वीमन 2019 में भी शुमार था। रेवती ने कई महिलाओं और उनके परिवार को आत्मसम्मान और आर्थिक आजादी से जीने का मौका दिया है। अपनी फिल्म के बारे में रेवती कहती हैं – मैं बहुत खुश हूं कि जॉन, रॉबी और अनिल ऐसी कहानी सामने ला रहे हैं, जो सिर्फ मेरी नहीं है, बल्कि हर उस महिला की है जिसे मौका मिलता है। महिलाएं पैदाईशी फाइटर्स होती हैं। कोई भी मौका जो उन्हें दिया जाता है वह बेकार नहीं जाता। हमें बस उन्हें वैसा माहौल देना है जिसमें वे चमक सकें। मैंने और मेरी टीम ने एक छोटी कोशिश की है।
Source link
-
Insurance3 years ago
Max Life Insurance Online Premium Receipt
-
News3 years ago
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, सीबीआई जांच कराने की मांग
-
Web Series3 years ago
BOSS Baap of Special Services Review | Cast | Trailer In Hindi | Web Series |
-
Songs Lyrics3 years ago
I Been That Lyrics In Hindi | ई हैवे बीन डट Lyrics | Emiway x Dax
-
Movies3 years ago
Chhichhore (2019) | Chhichhore Movie | Chhichhore Bollywood Movie Cast & Crew, Release Date, Review, Photos, Videos – Movieskhabar
-
News3 years ago
Neha dhupia addresses roadies revolution controversy | रोडीज में दिए बयान पर बढ़ा विवाद तो नेहा धूपिया ने लिखी पोस्ट, ‘मेरे पिता का व्हाट्सएप गालियों से भर गया है’
-
Movies3 years ago
The Zoya Factory Movie Story In Hindi | Release Date, Cast, Crew, Trailer, Review
-
Movies3 years ago
Baaghi 3 Song Dus Bahane 2.0: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इस बदमाश गाने में गर्मी बढ़ाते हैं