News
Kangana Ranaut supported janta curfew, said- right time to spend time with yourself | कंगना रनोट ने किया जनता कर्फ्यू का समर्थन, बोलीं- ‘खुद के साथ समय बिताने का सही समय’

दैनिक भास्कर
Mar 22, 2020, 11:07 AM IST
बॉलीवुड डेस्क. कंगना रनोट अक्सर समाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखती रहती हैं। देश में कोरोनावायरस को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का एलान किया है। कंगना रनौत ने भी इस कर्फ्यू का समर्थन करते हुए इसे एक अद्भुत कदम बताया है। उनका मानना है कि इससे लोगों को खुदके साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में जनता कर्फ्यू का सपोर्ट करते हुए कंगना ने कहा, ‘जनता कर्फ्यू एक अद्भुत कदम है। हमें फ्यूचर में आने वाली चीजों के लिए तैयार रहना चाहिए। और हमें पता है कि प्रेक्टिस हमें परफेक्ट बनाती है। अगर सब ठीक रहा तो ये सिर्फ एक ही दिन होगा, मगर अगर मामला बिगड़ गया तो ये सुविधाजनक होगा’।
आगे कंगना ने कहा, ‘वो लोग जो खुदके साथ टाइम स्पेंड नहीं कर पाते हैं, उनके लिए ये खुदके साथ शांति बनाने का अच्छा मौका है। इसे होने में थोड़ा वक्त लगेगा मगर जब ये होगा तो ये दुनिया की सबसे स्वीटेंस्ट चीज होगी’।
सभी फिल्मों की शूटिंग रुक जाने से कंगना अपने घर मनाली पहुंच चुकी हैं। यहां वो अपने परिवार के साथ ही 23 मार्च को अपना बर्थडे मनाएंगी। हाल ही में कंगना ने एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो अपना सेल्फ आइसोलेशन टाइम ओशो की किताब पढ़कर बिता रही हैं।
Source link
-
Insurance3 years ago
Max Life Insurance Online Premium Receipt
-
News3 years ago
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, सीबीआई जांच कराने की मांग
-
Web Series4 years ago
BOSS Baap of Special Services Review | Cast | Trailer In Hindi | Web Series |
-
Songs Lyrics4 years ago
I Been That Lyrics In Hindi | ई हैवे बीन डट Lyrics | Emiway x Dax
-
Movies4 years ago
Chhichhore (2019) | Chhichhore Movie | Chhichhore Bollywood Movie Cast & Crew, Release Date, Review, Photos, Videos – Movieskhabar
-
News4 years ago
Neha dhupia addresses roadies revolution controversy | रोडीज में दिए बयान पर बढ़ा विवाद तो नेहा धूपिया ने लिखी पोस्ट, ‘मेरे पिता का व्हाट्सएप गालियों से भर गया है’
-
Movies4 years ago
The Zoya Factory Movie Story In Hindi | Release Date, Cast, Crew, Trailer, Review
-
Movies4 years ago
Baaghi 3 Song Dus Bahane 2.0: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इस बदमाश गाने में गर्मी बढ़ाते हैं