News
Karan Johar Mother Birthday | Filmmaker Karan Johar Wishes Mom Hiroo Johar to wish her on her birthday | करण जौहर ने फोटो शेयर कर मां को जन्मदिन की बधाई दी, उन्हें अपनी ‘बड़ी प्रेम’ कहानी बताया

दैनिक भास्कर
Mar 18, 2020, 04:07 PM IST
बॉलीवुड डेस्क. प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने बुधवार को एक खूबसूरत पोस्ट करते हुए अपनी मां हीरू जौहर को जन्मदिन की बधाई दी। उनके 47वें जन्मदिन पर उन्होंने सोशल मीडिया पर मां के साथ अपने कई फोटोज शेयर किए। इसके साथ ही उन्होंने मां के लिए इमोशनल पोस्ट भी लिखी और उन्हें अपनी ‘बड़ी प्रेम’ कहानी बताया।
फोटोज शेयर करते हुए करण ने लिखा, ‘मेरे पंखों के नीचे हवा… मेरी आवाज की वजह… मेरी हर छोटी-बड़ी बात का ध्यान रखने वाली… और मेरे जीवन की बड़ी प्रेम कहानी… मां.. मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं… हीरू जौहर आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं।’
अन्य सेलेब्स ने भी दी बधाई
करण की पोस्ट देखने के बाद फिल्म इंडस्ट्री के अन्य सेलेब्स ने भी हीरू जौहर को जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान प्रीति जिंटा, फराह खान कुंदर, डायना पेंटी, रकुलप्रीत सिंह, सोनी राजदान और संजय कपूर जैसी हस्तियों ने भी बर्थडे विश किया। प्रीति ने लिखा, हैपी बर्थडे हीरू आंटी।

‘तख्त’ बना रहे हैं करण
करण फिलहाल पीरियड ड्रामा फिल्म ‘तख्त’ बना रहे हैं। इस फिल्म की निर्माता हीरू जौहर ही हैं। फिल्म में रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, विकी कौशल, भूमि पेडनेकर, जान्हवी कपूर और अनिल कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में दो भाईयों के बीच राजगद्दी को लेकर होने वाली दुश्मनी को दिखाया जाएगा। फिल्म में विकी कौशल मुगल शासक औरंगजेब की भूमिका में नजर आएंगे, वहीं रणवीर सिंह औरंगजेब के बड़े भाई दारा शिकोह का रोल निभाते दिखेंगे।
Source link
-
Insurance3 years ago
Max Life Insurance Online Premium Receipt
-
News3 years ago
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, सीबीआई जांच कराने की मांग
-
Web Series3 years ago
BOSS Baap of Special Services Review | Cast | Trailer In Hindi | Web Series |
-
Songs Lyrics3 years ago
I Been That Lyrics In Hindi | ई हैवे बीन डट Lyrics | Emiway x Dax
-
Movies3 years ago
Chhichhore (2019) | Chhichhore Movie | Chhichhore Bollywood Movie Cast & Crew, Release Date, Review, Photos, Videos – Movieskhabar
-
News3 years ago
Neha dhupia addresses roadies revolution controversy | रोडीज में दिए बयान पर बढ़ा विवाद तो नेहा धूपिया ने लिखी पोस्ट, ‘मेरे पिता का व्हाट्सएप गालियों से भर गया है’
-
Movies3 years ago
The Zoya Factory Movie Story In Hindi | Release Date, Cast, Crew, Trailer, Review
-
Movies3 years ago
Baaghi 3 Song Dus Bahane 2.0: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इस बदमाश गाने में गर्मी बढ़ाते हैं