News
Late Sridevi prayer meet in Chennai, Janhvi Kapoor gets emotional on instagram | श्रीदेवी की दूसरी बरसी पर चेन्नई में हुई प्रार्थना सभा, जान्हवी बोलीं-‘काश आप यहां होतीं’

Dainik Bhaskar
Mar 05, 2020, 01:27 PM IST
बॉलीवुड डेस्क. श्रीदेवी का निधन 2 साल पहले दुबई में 24 फरवरी को हुआ था लेकिन हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, उनकी बरसी 4 मार्च को होती है। इस मौके पर बोनी कपूर परिवार के साथ चेन्नई में पूजा का आयोजन करते हैं और इस साल भी उन्होंने ऐसा ही किया। बोनी ने अपने मायलापोर स्थित घर में एक प्रार्थना सभा रखी। प्रार्थना सभा में हिस्सा लेने के लिए जान्हवी कपूर खासतौर से मुंबई से चेन्नई पहुंचीं। जान्हवी ने इंस्टाग्राम पर प्रार्थना सभा की कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा-काश आप यहां होतीं। जान्हवी ने इस दौरान गोल्डन और पिंक साउथ इंडियन ड्रेस पहनी थी।
24 फरवरी को भी किया था याद: इससे पहले 24 फरवरी के दिन श्रीदेवी को याद करते हुए जान्हवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा था-‘आपकी याद हर दिन आती है’।
2018 में हुआ था निधन : श्रीदेवी का 54 साल की उम्र में निधन 24 फरवरी 2018 को निधन हो गया था। वे दुबई में अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी में गई थीं। जहां होटल के बाथटब में डूबने से उनकी मौत हुई थी। संदिग्ध हालातों में हुई उनकी मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया था।
Source link
-
Insurance3 years ago
Max Life Insurance Online Premium Receipt
-
News3 years ago
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, सीबीआई जांच कराने की मांग
-
Web Series4 years ago
BOSS Baap of Special Services Review | Cast | Trailer In Hindi | Web Series |
-
Songs Lyrics3 years ago
I Been That Lyrics In Hindi | ई हैवे बीन डट Lyrics | Emiway x Dax
-
Movies3 years ago
Chhichhore (2019) | Chhichhore Movie | Chhichhore Bollywood Movie Cast & Crew, Release Date, Review, Photos, Videos – Movieskhabar
-
News3 years ago
Neha dhupia addresses roadies revolution controversy | रोडीज में दिए बयान पर बढ़ा विवाद तो नेहा धूपिया ने लिखी पोस्ट, ‘मेरे पिता का व्हाट्सएप गालियों से भर गया है’
-
Movies3 years ago
The Zoya Factory Movie Story In Hindi | Release Date, Cast, Crew, Trailer, Review
-
Movies3 years ago
Baaghi 3 Song Dus Bahane 2.0: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इस बदमाश गाने में गर्मी बढ़ाते हैं