News
Like Nirbhaya, these 5 Bollywood films tell the stories of rape case | ‘दामिनी’ से लेकर ‘मॉम’ तक इमोशनल सब्जेक्ट रहा है गैंगरेप, इस सब्जेक्ट पर बनी ये फिल्में

दैनिक भास्कर
Mar 19, 2020, 06:53 PM IST
बॉलीवुड डेस्क. साल 2016 में हुए निर्भया केस ने पूरे भारत को हिला कर रख दिया था। अब एक लंबे इंतजार के बाद निर्भया केस के दोषियों को फांसी की सजा दी गई हैं। बॉलीवुड में अब तक कई रेप केस को दिखाने वाली फिल्में और वेब सीरीज बन चुकी हैं जिनमें निर्भया केस की ही तरह रेप केस की कहानियां दिखाई गई हैं।
1.मर्दानी 2- साल 2019 में आई फिल्म ‘मर्दानी 2’ रेप केस पर आधारित फिल्म हैं। इस फिल्म में रानी मुखर्जी ने पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय का किरदार निभाया है। फिल्म कोटा में हुए घिनौने रेप केस को सुलझाने की कहानी दर्शाती है।
2.मातृ- रवीना टंडन पर आधारित फिल्म ‘मातृ’ साल 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म में गैंगरेप की कहानी दिखाई गई है। एक एक्सीडेंट के बाद रवीना और उनकी बेटी की किडनेपिंग और गैंगरेप हो जाता है। इस हादसे में रवीना अपनी बेटी को खो देती हैं। जिसके बाद रवीना फैमस पॉलीटीशियन के बेटे के खिलाफ केस लड़ती हैं।
3. भूमि- संजय दत्त और अदीति राव हैदरी स्टारर फिल्म ‘भूमि’ एक गैंग रेप की कहानी पर आधारित फिल्म हैं। इस फिल्म में आदीति ने भूमि का किरदार निभाया था। गैंग रेप का शिकार होने से भूमि की जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। जब पिता संजय दत्त इंसाफ मांगने पुलिस के पास जाते हैं तो उनकी शिकायत को नजर अंदाज कर दिया जाता है। लोगों का रवैया देखकर संजय काफी एग्रेसिव हो जाते हैं। बेटी को न्याय दिलाने के लिए संजय खुद आरोपियों का मर्डर कर देते हैं। फिल्म को ओमंग कुमार ने डायरेक्ट किया था।
4. मॉम- साल 2018 में आई फिल्म ‘मॉम’ एक बड़ी हिट साबित हुई थी। इस फिल्म में एक मां बेटी की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में श्रीदेवी की बेटी का किरादर पाकिस्तानी एक्ट्रेस सजल अली ने निभाया था। ‘मॉम’ फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह अपनी सोतेली बेटी के रेप के बाद श्रीदेवी आरोपियों से बदला लेती हैं। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी अहम किरादर निभाया था।
5. काबिल-रितिक रोशन और यामी गौतम स्टारर फिल्म गैंग रेप पर आधारित फिल्म है। फिल्म एक ऐसे कपल की कहानी है जो देख नहीं पाते। बहस से गुस्सा हुआ कुछ गुंडे यामी गौतम का रेप कर देते हैं। कानूनी कार्यवाही में देर करवाने के लिए गुंडे कपल को किडनेप कर लेते हैं। जिसके बाद पुलिस कपल पर लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए केस बंद कर देती है। इस हादसे के बाद यामी गौतम सुसाइड कर लेती हैं और रितिक न्याय पाने के लिए खुद आरोपियों से बदला लेते हैं।
6. दामिनी- साल 1993 में आई सनी देओल और मीनाक्षी स्टारर फिल्म ‘दामिनी’ एक गैंगरेप की कहानी है। मीनाक्षी अपने देवर को फिल्म में कामवाली बाई का रेप करते देख लेती हैं। अकेली विटनेस होने के नाते मीनाक्षी अपने घरवालों के खिलाफ जाकर इंसाफ की लड़ाई लड़ती हैं। इस लड़ाई में वकील बनें सनी देओल उनका साथ देते हैं। कई सारे उतार-चढ़ाव के बाद आखिरकार न्याय मिल जाता है। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म अपने बेहतरीन डायलॉग और कॉन्सेप्ट से एक बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
Source link
-
Insurance3 years ago
Max Life Insurance Online Premium Receipt
-
News3 years ago
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, सीबीआई जांच कराने की मांग
-
Web Series4 years ago
BOSS Baap of Special Services Review | Cast | Trailer In Hindi | Web Series |
-
Songs Lyrics3 years ago
I Been That Lyrics In Hindi | ई हैवे बीन डट Lyrics | Emiway x Dax
-
Movies3 years ago
Chhichhore (2019) | Chhichhore Movie | Chhichhore Bollywood Movie Cast & Crew, Release Date, Review, Photos, Videos – Movieskhabar
-
News3 years ago
Neha dhupia addresses roadies revolution controversy | रोडीज में दिए बयान पर बढ़ा विवाद तो नेहा धूपिया ने लिखी पोस्ट, ‘मेरे पिता का व्हाट्सएप गालियों से भर गया है’
-
Movies3 years ago
The Zoya Factory Movie Story In Hindi | Release Date, Cast, Crew, Trailer, Review
-
Movies3 years ago
Baaghi 3 Song Dus Bahane 2.0: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इस बदमाश गाने में गर्मी बढ़ाते हैं