News
OTT मूवी रिव्यू: सक्सेसफुल वुमेन और एक मां के द्वंद्व की कहानी है ‘जलसा’, विद्या बालन-शेफाली शाह की जोड़ी ने किया कमाल

40 मिनट पहलेलेखक: शशांक मणि पाण्डेय
कहानी: विद्या बालन एक सक्सेसफुल जर्नलिस्ट माया मेनन के कैरेक्टर में हैं। शेफाली शाह एक मेड रुखसाना मोहम्मद के कैरेक्टर में हैं। माया एक ऐसी जर्नलिस्ट है जिसे लोग देखना और सुनना पंसद करते हैं। एक रात माया जब ऑफिस से घर आ रही होती हैं तो उनकी तेज रफ्तार कार से एक एक्सीडेंट हो जाता है। जिसे देखकर वह बहुत डर जाती हैं और एक्सीडेंट में घायल हुई लड़की को तड़पता हुआ बीच सड़क पर छोड़ भाग जाती है। कहानी आगे बढ़ती है और पता चलता है कि जिस लड़की का एक्सीडेंट माया से हुआ था उसका नाम आलिया है। वो रुखसाना की बेटी है।
इसके बाद खुद को बचाने के लिए माया क्या कुछ करती है और इस सिचुएशन में फिल्म के बाकी कैरेक्टर्स कहानी से कैसे जुड़ते हैं, यही फिल्म के आगे की कहानी है। क्या रुखसाना को उसकी बेटी की गुनाहगार का पता चलता है? माया को सजा होती है या नहीं…? रुखसाना बदला लेती है या नहीं..? ये सब जानने के लिए आपको फिल्म देखनी ही होगी।
एक्टिंग और डायरेक्शन: विद्या बालन और शेफाली शाह, दोनों ही अपने-अपने कैरेक्टर्स में बेहतरीन हैं। जलसा में पत्रकार के किरदार में जहां विद्या एक दम बेबाक दिखती हैं। इसके साथ ही उनके चेहरे पर गिल्ट भी समय-समय पर दिखता रहता है। इसी के उलट शेफाली अपने मेड के कैरेक्टर के साथ ही एक मां के इमोशन को भी बेहतरीन तरीके से पेश किया है।
यूं कहें तो आप यह फिल्म विद्या और शेफाली की एक्टिंग के लिए भी देख सकते हैं। वहीं फिल्म में मानव कौल कैरेक्टर क्यों था यह समझ नहीं आया? एक्टिंग के बाद बात सुरेश त्रिवेणी के डायरेक्शन की करें तो फिल्म कई जगह टूटी हुई दिखती है। फिल्म में हर कहानी से कोई और भी कहानी जुड़ी होती है। इस बात को राइटिंग टीम ने बहुत ही बारीक तरीके से जोड़ा है।
कनक्लूजन: 126 मिनट की इस फिल्म की एंडिंग बेहतरीन है। फिल्म के अंत में एक प्यारा मैसेज भी है। जो बताता है कि हमारा जीवन हमें कई ऑप्शन देता है, लेकिन हम क्या चुनते हैं, ये हम पर डिपेंड करता है। एंड में ‘जलसा’ भी इसी मोड़ में हमें छोड़ देती है। खैर अगर इस वीकेंड आप अच्छी एक्टिंग और स्टोरी वाली फिल्म देखने का मन है तो ‘जलसा’ को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
Source link
-
Insurance3 years ago
Max Life Insurance Online Premium Receipt
-
News3 years ago
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, सीबीआई जांच कराने की मांग
-
Web Series4 years ago
BOSS Baap of Special Services Review | Cast | Trailer In Hindi | Web Series |
-
Songs Lyrics4 years ago
I Been That Lyrics In Hindi | ई हैवे बीन डट Lyrics | Emiway x Dax
-
Movies4 years ago
Chhichhore (2019) | Chhichhore Movie | Chhichhore Bollywood Movie Cast & Crew, Release Date, Review, Photos, Videos – Movieskhabar
-
News4 years ago
Neha dhupia addresses roadies revolution controversy | रोडीज में दिए बयान पर बढ़ा विवाद तो नेहा धूपिया ने लिखी पोस्ट, ‘मेरे पिता का व्हाट्सएप गालियों से भर गया है’
-
Movies4 years ago
The Zoya Factory Movie Story In Hindi | Release Date, Cast, Crew, Trailer, Review
-
Movies4 years ago
Baaghi 3 Song Dus Bahane 2.0: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इस बदमाश गाने में गर्मी बढ़ाते हैं