News
Sanjay Kapoor wife Priya Sachdev wishes Karisma Kapoor son Kiaan : Priya also wished Samaira one day ago | करिश्मा के बेटे को सौतेली मां से मिली बधाई, प्रिया ने लिखा- मेरा बेटा लकी जो तुम बड़े भाई के रूप में मिले

दैनिक भास्कर
Mar 12, 2020, 06:06 PM IST
बॉलीवुड डेस्क. करिश्मा कपूर के बेटे कियान का आज (12 मार्च) 10वां जन्मदिन है। इस मौके पर संजय कपूर (करिश्मा के पूर्व पति) की वर्तमान पत्नी प्रिया सचदेव कपूर ने एक पोस्ट लिखते हुए उसे जन्मदिन की बधाई दी। अपने मैसेज के साथ प्रिया ने एक फोटो भी शेयर किया, जिसमें कियान अपने हाफ-ब्रदर अजारियस (संजय-प्रिया के बेटे) के साथ दिख रहा है। इससे एक दिन पहले प्रिया ने कियान की बड़ी बहन के जन्मदिन पर भी इसी तरह विश किया था।
कियान के लिए लिखी पोस्ट में प्रिया ने लिखा, ‘कियान तुम्हें 10वें जन्मदिन की शुभकामनाएं। तुम्हारा जन्मदिन बेहद खुशियों भरा हो। एक खास तस्वीर साझा कर रही हूं, जिसमें आप और आपका छोटा भाई अजारियस दिख रहा है। वो भाग्यशाली है जो आप उसे बड़े भाई के रूप में मिले।’ प्रिया की इस पोस्ट को देख यूजर्स ने उनकी तारीफ की और उन्हें बहुत अच्छी मां और महिला बताया।
एक दिन पहले बेटी को भी विश किया था
इससे एक दिन पहले भी यानी 11 मार्च को करिश्मा की बेटी समायरा का जन्मदिन था और तब भी प्रिया ने भावुक पोस्ट लिखते हुए उसे विश किया था। प्रिया ने लिखा था, ‘हमारी प्यारी सी लड़की को जन्मदिन की शुभकामनाएँ। वाह आप आज 15 साल की हो गईं। आप एक अच्छी और खूबसूरत युवा महिला के रूप में बड़े हो रहे हो… प्रिय हम सभी को आप पर गर्व है और हम आपसे प्यार करते हैं।’ इस पोस्ट के साथ प्रिया ने तीन फोटो भी शेयर किए, जिसमें से दो में समायरा अपने छोटे भाई अजारियस (संजय-प्रिया के बेटे) के साथ नजर आ रही हैं, वहीं एक फोटो में वो सफाइरा के साथ दिखीं। जो कि प्रिया की पहली शादी से हुई संतान हैं।
प्रिया ने संजय से की दूसरी शादी
प्रिया सचदेव ने संजय कपूर के साथ दूसरी शादी की है। उनकी पहली शादी विक्रम चटवाल के साथ हुई थी। जिससे उनकी एक बेटी सफाइरा (13 साल) है, जो कि अपनी मां के साथ ही रहती है। वहीं संजय कपूर से उनका एक बेटा अजारियस है, जो फिलहाल 15 महीने का है। प्रिया के संबंध करिश्मा के दोनों बच्चों समायरा और कियान दोनों के साथ बहुत अच्छे हैं और वे दोनों अक्सर संजय के घर आते रहते हैं। प्रिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर चारों बच्चों के साथ में कई फोटोज हैं।
Source link
-
Insurance2 years ago
Max Life Insurance Online Premium Receipt
-
News2 years ago
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, सीबीआई जांच कराने की मांग
-
Web Series3 years ago
BOSS Baap of Special Services Review | Cast | Trailer In Hindi | Web Series |
-
Songs Lyrics3 years ago
I Been That Lyrics In Hindi | ई हैवे बीन डट Lyrics | Emiway x Dax
-
Movies3 years ago
Chhichhore (2019) | Chhichhore Movie | Chhichhore Bollywood Movie Cast & Crew, Release Date, Review, Photos, Videos – Movieskhabar
-
News2 years ago
Neha dhupia addresses roadies revolution controversy | रोडीज में दिए बयान पर बढ़ा विवाद तो नेहा धूपिया ने लिखी पोस्ट, ‘मेरे पिता का व्हाट्सएप गालियों से भर गया है’
-
Movies3 years ago
The Zoya Factory Movie Story In Hindi | Release Date, Cast, Crew, Trailer, Review
-
Movies2 years ago
Baaghi 3 Song Dus Bahane 2.0: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इस बदमाश गाने में गर्मी बढ़ाते हैं