News
Shah Rukh Khan spotted an event to felicitate the winner of Shah Rukh Khan La Trobe University PhD Scholarship | शाहरुख के नाम पर ला ट्रोब यूनिवर्सिटी की पीएच. डी स्कॉलरशिप, विजेता को कोट पहनाते दिखे सुपरस्टार

Dainik Bhaskar
Feb 27, 2020, 12:32 PM IST
बॉलीवुड डेस्क. शाहरुख खान हाल ही में मुंबई में हुए एक समारोह में शामिल हुए, जिसमें शाहरुख खान ला ट्रोब यूनिवर्सिटी पीएच. डी स्कॉलरशिप की विजेता को सम्मानित किया गया। यह सम्मान थिरुस्सर, केरल की रिसर्चर गोपिका कोट्टनथारायिल को दिया गया। वे एनीमल साइंस, इकोलॉजी और मॉलिक्यूलर स्टडीज के माध्यम से खेती के तरीकों पर काम कर रही हैं।
कोट पहनने में गोपिका की मदद करते दिखे शाहरुख
सेरेमनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख गोपिका को कोट पहनने में मदद करते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, कोट पहनते समय बार-बार गोपिका के बाल उसमें अटक रहे थे। तब शाहरुख ने उन्हें कोट पहनाया और उनके बाल भी ठीक किए।
शाम गोपिका और उनके परिवार के नाम : शाहरुख
शाहरुख ने इस दौरान कहा, “यह शाम गोपिका और उनके परिवार के नाम है। वे मौटे तौर पर हाथियों पर रिसर्च कर रही हैं और अब इसे मधुमक्खियों पर शिफ्ट कर रही हैं। मुझे यह समझने की कोशिश भी नहीं करनी चाहिए कि वे क्या कर रही हैं। सबसे जरूरी बात यह है कि वे पीएच. डी कर रही हैं। मैं आशा करता हूं कि और लोगों को यह अवसर मिलेगा।”
800 महिलाओं में से चुनी गईं गोपिका
मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया) बेस्ड ला ट्रोब यूनिवर्सिटी की शाहरुख खान पीएच. डी स्कॉलरशिप के लिए 800 भारतीय महिलाओं ने आवेदन किया था। इनमें से गोपिका का सिलेक्शन हुआ। बुधवार को उन्हें चार साल की स्कॉलरशिप से सम्मानित किया गया है।
Source link
-
Insurance3 years ago
Max Life Insurance Online Premium Receipt
-
News3 years ago
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, सीबीआई जांच कराने की मांग
-
Web Series4 years ago
BOSS Baap of Special Services Review | Cast | Trailer In Hindi | Web Series |
-
Songs Lyrics3 years ago
I Been That Lyrics In Hindi | ई हैवे बीन डट Lyrics | Emiway x Dax
-
Movies3 years ago
Chhichhore (2019) | Chhichhore Movie | Chhichhore Bollywood Movie Cast & Crew, Release Date, Review, Photos, Videos – Movieskhabar
-
News3 years ago
Neha dhupia addresses roadies revolution controversy | रोडीज में दिए बयान पर बढ़ा विवाद तो नेहा धूपिया ने लिखी पोस्ट, ‘मेरे पिता का व्हाट्सएप गालियों से भर गया है’
-
Movies3 years ago
The Zoya Factory Movie Story In Hindi | Release Date, Cast, Crew, Trailer, Review
-
Movies3 years ago
Baaghi 3 Song Dus Bahane 2.0: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इस बदमाश गाने में गर्मी बढ़ाते हैं