News
Sonakshi Sinha Urges Fans To Stay Home Amid Coronavirus Scare: ‘Stay Home, Stay Out Of Trouble’ | सोनाक्षी सिन्हा की फैन्स को सलाह, घर पर रहिए, मुसीबत से दूर रहिए

दैनिक भास्कर
Mar 17, 2020, 06:11 PM IST
बॉलीवुड डेस्क. कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों ने लोगों में दहशत पैदा कर दी है। इसी के मद्देनजर सोशल मीडिया पर सेलेब्स फैन्स को सुरक्षित रहने की सलाह दे रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने भी कोरोना से बचाव के लिए एक अवेयरनेस मैसेज इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सोनाक्षी ने एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, घर पर रहिए, मुसीबत से दूर रहिए।
सोनाक्षी ने अपने मैसेज में लिखा, इस समय में हम वो सभी सावधानी बरत रहे हैं जिससे हम और हमारा परिवार सुरक्षित रहे लेकिन इसके साथ ही हमें अपने हाउस हेल्प, घर और ऑफिस स्टाफ की सुरक्षा का भी ध्यान रखना चाहिए। हमें इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि उन्हें वर्कलोड के बीच वायरस को लेकर सही और जरुरी जानकारियां मिले। हो सकता है कि उन्हें व्हाट्सएप पर जो जानकारियां मिल रही हैं वो गलत हो और डर बढ़ाने वाली हों।
सोनाक्षी ने की गुजारिश: सोनाक्षी ने आगे लिखा, ‘मैं सबसे गुजारिश करना चाहती हूं कि थोड़ा टाइम निकालें और घर में काम करने वाले लोगों और स्टाफ को वायरस के प्रति सही जानकारी दें, साथ ही उन्हें और उनके परिवार को मास्क और सैनिटाइजर भी उपलब्ध कराएं क्योंकि उनके पास इसके लिए शायद पैसे न हों। साथ ही जिन भीड़भाड़ वाली जगह पर आप नहीं जाना चाहते हैं वहां पर अपने अपने स्टाफ और घर में काम करने वाले लोगों को न भेजें। कृपया उनके प्रति भी थोड़ा जिम्मेदार बनिए।’
Source link
-
Insurance3 years ago
Max Life Insurance Online Premium Receipt
-
News3 years ago
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, सीबीआई जांच कराने की मांग
-
Web Series4 years ago
BOSS Baap of Special Services Review | Cast | Trailer In Hindi | Web Series |
-
Songs Lyrics3 years ago
I Been That Lyrics In Hindi | ई हैवे बीन डट Lyrics | Emiway x Dax
-
Movies3 years ago
Chhichhore (2019) | Chhichhore Movie | Chhichhore Bollywood Movie Cast & Crew, Release Date, Review, Photos, Videos – Movieskhabar
-
News3 years ago
Neha dhupia addresses roadies revolution controversy | रोडीज में दिए बयान पर बढ़ा विवाद तो नेहा धूपिया ने लिखी पोस्ट, ‘मेरे पिता का व्हाट्सएप गालियों से भर गया है’
-
Movies3 years ago
The Zoya Factory Movie Story In Hindi | Release Date, Cast, Crew, Trailer, Review
-
Movies3 years ago
Baaghi 3 Song Dus Bahane 2.0: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इस बदमाश गाने में गर्मी बढ़ाते हैं