News
Sooryavanshi: Akshay Kumar Announced New Release Date Of The Movie | फिर बदली अक्षय कुमार की ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज डेट, मुंबई के सिनेमाघरों में 24 घंटे देखी जा सकेगी फिल्म

Dainik Bhaskar
Feb 24, 2020, 10:50 AM IST
बॉलीवुड डेस्क. अक्षय कुमार स्टारर ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज डेट एक बार फिर बदल दी गई है। अब यह फिल्म तीन दिन पहले यानी 24 मार्च को सिनेमाघरों में आएगी। इस बात की घोषणा अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से की है। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, “अपराध का कोई समय नहीं है। आ रही है पुलिस। सूर्यवंशी दुनियाभर में 24 मार्च को रिलीज होगी।” गौरतलब है कि पहले यह फिल्म ईद 2020 पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन सलमान खान की फिल्म के साथ क्लैश से बचने के लिए इसे दो महीने पहले 27 मार्च पर शिफ्ट कर दिया गया था।
Ain’t no time for crime ‘coz Aa Rahi Hai Police!🚨🚔👊🏻#Sooryavanshi releasing worldwide on 24th March.#SooryavanshiOn24thMarch@ajaydevgn @RanveerOfficial #KatrinaKaif #RohitShetty @karanjohar @RelianceEnt @RSPicturez @DharmaMovies #CapeofGoodFilms @PicturesPVR @TSeries pic.twitter.com/OJx1ytnOLM
— Akshay Kumar (@akshaykumar) February 24, 2020
मुंबई के सिनेमाघरों में 24 घंटे दिखाई जाएगी फिल्म
वीडियो में इस बात की घोषणा की गई है कि 24 मार्च से मुंबई के सभी सिनेमाघर 24×7 खुले रहेंगे। ऐसे में ‘सूर्यवंशी’ पहली फिल्म होगी, जिसे मुंबई के लोग 24 घंटे में कभी भी देख सकेंगे। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म उनके कॉप जॉनर की नई प्रस्तुति है। ‘सिंघम’ (फ्रेंचाइजी) में अजय देवगन और ‘सिम्बा’ में रणवीर सिंह को पुलिस ऑफिसर के रोल में पेश करने के बाद उन्होंने अब अक्षय कुमार पर दांव खेला है। ‘सूर्यवंशी’ में अक्षय के अलावा अजय और रणवीर भी दिखाई देंगे। कटरीना कैफ इस फिल्म में अक्षय के अपोजिट नजर आएंगी।
-
Insurance3 years ago
Max Life Insurance Online Premium Receipt
-
News3 years ago
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, सीबीआई जांच कराने की मांग
-
Web Series4 years ago
BOSS Baap of Special Services Review | Cast | Trailer In Hindi | Web Series |
-
Songs Lyrics4 years ago
I Been That Lyrics In Hindi | ई हैवे बीन डट Lyrics | Emiway x Dax
-
Movies4 years ago
Chhichhore (2019) | Chhichhore Movie | Chhichhore Bollywood Movie Cast & Crew, Release Date, Review, Photos, Videos – Movieskhabar
-
News3 years ago
Neha dhupia addresses roadies revolution controversy | रोडीज में दिए बयान पर बढ़ा विवाद तो नेहा धूपिया ने लिखी पोस्ट, ‘मेरे पिता का व्हाट्सएप गालियों से भर गया है’
-
Movies4 years ago
The Zoya Factory Movie Story In Hindi | Release Date, Cast, Crew, Trailer, Review
-
Movies3 years ago
Baaghi 3 Song Dus Bahane 2.0: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इस बदमाश गाने में गर्मी बढ़ाते हैं