News
Suniel Shetty Reaction On Delhi Violence And CAA | दिल्ली हिंसा और सीएए पर बोले सुनील शेट्टी, दुख होता है, जब किसी पुलिसवाले को मारा जाता है

Dainik Bhaskar
Feb 29, 2020, 12:28 PM IST
बॉलीवुड डेस्क. सुनील शेट्टी शुक्रवार को मुंबई में एक स्टोर लॉन्च इवेंट में शामिल हुए। इस दौरान जब उनसे दिल्ली में हुई हिंसा पर प्रतिक्रिता मांगी गई तो उन्होंने उन लोगों को ही जिम्मेदार ठहराया, जो इसमें शामिल हुए। शेट्टी ने यह भी कहा कि जब किसी पुलिसवाले को मारा जाता है तो उन्हें बहुत दुख होता है। साथ ही कहा कि सभी नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और उसके इम्प्लीमेंटेशन को समझने की जरूरत है।
हमारी सोच वैसी हो गई है: शेट्टी
शेट्टी ने कहा, “हमारी सोच वैसी हो गई है। हम सरकार को या इनको-उनको दोष देते हैं। लेकिन अगर अलग रास्ते पर जा रहे हैं तो किसी के बोलने पर हम ही जा रहे हैं न। इंडिया की खूबसूरती यही है कि सभी कल्चर के लोग साथ रहते हैं। मेरे अपने परिवार में हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई सब हैं। इसी तरह मैं अपने देश को देखता हूं। अगर हर एक यह ठान ले कि हम झगड़ा नहीं करेंगे, राजनीतिक फायदा किसी को भी हो, नुकसान हमें क्यों हो? तो सब ठीक हो सकता है।”
‘दुख होता है, जब पुलिसवाले को मारा जाता है’
सुनील ने अपनी बातचीत में आगे कहा, “सीएए को समझना बहुत जरूरी है। उसके इम्प्लीमेंटेशन को समझना जरूरी है। दुख होता है, जब एक ऐसे इंसान को मारा जाता है, जो पुलिस की वर्दी में है। एक इंसान जो देश के लिए सबकुछ कर रहा है आर्मी, नेवी, एयरफ़ोर्स, पुलिस, सीआरपीएफ, मुझे लगता है कि हमें इन सबका सम्मान करना सीखना बहुत जरूरी है।”
Source link
-
Insurance3 years ago
Max Life Insurance Online Premium Receipt
-
News3 years ago
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, सीबीआई जांच कराने की मांग
-
Web Series4 years ago
BOSS Baap of Special Services Review | Cast | Trailer In Hindi | Web Series |
-
Songs Lyrics3 years ago
I Been That Lyrics In Hindi | ई हैवे बीन डट Lyrics | Emiway x Dax
-
Movies3 years ago
Chhichhore (2019) | Chhichhore Movie | Chhichhore Bollywood Movie Cast & Crew, Release Date, Review, Photos, Videos – Movieskhabar
-
News3 years ago
Neha dhupia addresses roadies revolution controversy | रोडीज में दिए बयान पर बढ़ा विवाद तो नेहा धूपिया ने लिखी पोस्ट, ‘मेरे पिता का व्हाट्सएप गालियों से भर गया है’
-
Movies3 years ago
The Zoya Factory Movie Story In Hindi | Release Date, Cast, Crew, Trailer, Review
-
Movies3 years ago
Baaghi 3 Song Dus Bahane 2.0: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इस बदमाश गाने में गर्मी बढ़ाते हैं