News
Vetran Actors Wishes Holi : Amitabh Bachchan, Dharmendra and Rishi Kapoor wishes Happy Holi | अमिताभ बच्चन से धर्मेंद्र तक सीनियर एक्टर्स ने भी दी होली की शुभकामनाएं, ऋषि कपूर ने खुद को बच्चा बताया
Dainik Bhaskar
Mar 10, 2020, 05:29 PM IST
बॉलीवुड डेस्क. होली के मौके पर वेटरन फिल्म स्टार्स ने भी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बधाई दी। इस दौरान अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, ऋषि कपूर और अनुपम खेर ने शुभकामना संदेश ट्वीट किए। ऋषि कपूर ने अपने बचपन का एक फोटो शेयर करते हुए खुद को छोटा छोकरा बताया और लोगों को कोरोना वायरस से बचकर रहने की सलाह दी।
कपूर ने बचपन का जो फोटो शेयर किया उसमें उनके चेहरे पर रंग लगा नजर आ रहा है। उसके साथ उन्होंने लिखा, ‘एक छोटा बच्चा भी आप सभी को सुरक्षित और खुशहाल होली की शुभकामनाएँ देता है। कोरोना वायरस से सावधान रहें।’
A young Brat wishes a safe and a happy Holi to all. Be careful of the Carona Virus. pic.twitter.com/2jEqbHJWob
— Rishi Kapoor (@chintskap) March 9, 2020
अमिताभ ने शेयर किए पुराने फोटोज
अमिताभ बच्चन ने इस मौके पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर होली सेलिब्रेशन के एक पुराना फोटो शेयर किए। जो कई फोटोज का कोलाज है। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘कई साल पहले की होली… प्रतीक्षा में अभिषेक और जया के साथ। आरके स्टूडियो में राज जी, शम्मी जी, जीतेंद्र, शत्रुघ्न के साथ।’ इसे शेयर करते हुए उन्होंने आरके स्टूडियो की होली सबसे अच्छा बताया। होली की बधाई देते हुए बिग बी ने लिखा, ”होली के इस पावन अवसर पर सबको अनेक बधाई और स्नेह। हम सब के जीवन में, और आपस में खुशियों का रंग भरा रहे, यही प्रार्थना है ईश्वर से।” ‘गले मिलें, भर रंग लगाएं, गुजिया सौ-सौ खाएं, ढोल बाजे, मृदंग बाजे, सब हस्तें नाचे गाएं।’
धर्मेंद्र ने सावधान रहने की सलाह दी
धर्मेंद्र ने कोरोना से बचते हुए लोगों को होली मनाने के लिए कहा। अपनी फिल्म ‘शोले’ के मशहूर गाने ‘होली के दिन दिल खिल जाते हैं’ की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘हैप्पी होली, दोस्तों इसे सेलिब्रेट जरूर करें, लेकिन बहुत सावधानी के साथ। कोरोना, कोरोना और कोरोना।’
HAPPY HOLI, Friends celebrate it🎉 but very carefully. crona , CRONA and crona🙏 pic.twitter.com/usliECFOBw
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) March 10, 2020
अनुपम ने वीडियो शेयर कर बधाई दी
इन दिनों अमेरिका में रह रहे अनुपम खेर ने भी ट्वीट कर होली की बधाई दी। जिसमें उन्होंने लिखा, ‘आप सभी को होली की शुभकामनाएँ। प्रभु आपके जीवन को ख़ुशी के हर रंग से भर दे।’ इस मैसेज के साथ उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया।
आप सभी को होली की शुभकामनाएँ। प्रभु आपके जीवन को ख़ुशी के हर रंग से भर दे। Happy Holi to all. May God fill your life with colours of happiness and peace. 🙏🌺😍 pic.twitter.com/zNfJCLMNNF
— Anupam Kher (@AnupamPKher) March 10, 2020
-
Insurance3 years ago
Max Life Insurance Online Premium Receipt
-
News3 years ago
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, सीबीआई जांच कराने की मांग
-
Web Series4 years ago
BOSS Baap of Special Services Review | Cast | Trailer In Hindi | Web Series |
-
Songs Lyrics3 years ago
I Been That Lyrics In Hindi | ई हैवे बीन डट Lyrics | Emiway x Dax
-
Movies3 years ago
Chhichhore (2019) | Chhichhore Movie | Chhichhore Bollywood Movie Cast & Crew, Release Date, Review, Photos, Videos – Movieskhabar
-
News3 years ago
Neha dhupia addresses roadies revolution controversy | रोडीज में दिए बयान पर बढ़ा विवाद तो नेहा धूपिया ने लिखी पोस्ट, ‘मेरे पिता का व्हाट्सएप गालियों से भर गया है’
-
Movies3 years ago
The Zoya Factory Movie Story In Hindi | Release Date, Cast, Crew, Trailer, Review
-
Movies3 years ago
Baaghi 3 Song Dus Bahane 2.0: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इस बदमाश गाने में गर्मी बढ़ाते हैं